22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्ययूपी के इस शहर में 13 हजार से ज्यादा 'मुर्दे' ले रहे...

यूपी के इस शहर में 13 हजार से ज्यादा ‘मुर्दे’ ले रहे थे पेंशन, खुलासे के बाद 45000 लोगों की रोकी pension

Published on

हरदोई,

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर करवाए जा रहे सत्यापन कार्य में समाज कल्याण विभाग को भारी गड़बड़ी मिली है. वेरिफिकेशन के दौरान पता चला कि पेंशन का लाभ उन 13 हजार से ज्यादा लोगों को मिल रहा है जो इस दुनिया में हैं ही नहीं. मतलब उनकी मौत हो चुकी है. लेकिन फिर भी उनके खाते में पेंशन के रुपये जा रहे हैं.

इसके साथ ही 45 हजार से ज्यादा ऐसे लाभार्थी पाए गए जो अपने पते पर ही नहीं रह रहे हैं. जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों की पेंशन ब्लॉक कर दी गई है. वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद ही उन्हें पेंशन दी जाएगी. विभाग ने इन सभी पेंशन धारकों को अपने आधार कार्ड प्रमाणित करने के लिए कहा है. वहीं, मृत पेंशन धारकों के मामले में समाज कल्याण विभाग उनकी मृत्यु को लेकर जानकारी जुटा रहा है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर हरदोई जिले में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर वेरिफिकेश का कार्य किया जा रहा है. वेरिफिकेशन के दौरान पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण कराया जाता है. सरकार के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को सभी वृद्धावस्था पेंशन धारकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया था.

समाज कल्याण अधिकारी राजमति के मुताबिक, जिले में 1 लाख 42 हजार 495 वृद्धावस्था पेंशन धारक हैं. जिनमें से अभी तक 97 हजार 398 लोग पूरी तरह से पात्र पाए गए हैं. जबकि, 45 हजार 470 पेंशन धारक अपने पते पर ही नहीं मिले. समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक, 13 हजार 803 पेंशन धारकों के मृत होने की भी जानकारी मिली है.

97 प्रतिशत वेरिफिकेशन पूरी
उन्होंने बताया कि 45 हजार 470 पेंशन धारकों की पेंशन रोक दी गई है और सभी को आधार का प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, इनमें जो 13 हजार 803 मृत पेंशन धारक मिले हैं उनके बारे में विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि उनमें से कितने लोगों की मृत्यु कब हुई और उन्हें मृत रहते हुए कितने दिन वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिला. समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक, ऐसा होने पर मृत पेंशन धारकों के खाते से पेंशन को वापस लाया जाएगा. उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन को लेकर करवाए जा रहे वेरिफिकेश के काम को समाज कल्याण विभाग ने 97 प्रतिशत पूरा कर लिया है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...