22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी से केवल हम ही नहीं स्वयं कांग्रेस के लोग भी...

राहुल गांधी से केवल हम ही नहीं स्वयं कांग्रेस के लोग भी हैरान हैं… हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर का हमला

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी के कौरव-पांडवों वाले बयान पर हमला बोला। हरियाणा CM ने कहा क‍ि कभी वो (राहुल गांधी) कहते हैं कि राहुल गांधी को राहुल गांधी ने मार दिया है। कभी वो शिव भक्त बन जाते हैं। उनकी कोई दिशा ही नहीं समझ में आती है। इससे केवल हम ही नहीं बल्कि स्वयं कांग्रेस के लोग हैरान हैं। दरअसल राहुल गांधी ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने मार दिया उसको। भारत जोड़ो यात्रा में ठंड के बावजूद टी-शर्ट पहनने को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि मुझे ये फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है। मैं तपस्वी था अब भी हूं। चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह अपना काम कर रहे हैं। ये देश तपस्वियों का हैं।

राहुल गांधी ने कहा था क‍ि हाथ का निशान जो कांग्रेस पार्टी का सिंबल है, यह अभय मुद्रा है। गौतम बुद्ध, भगवान महावीर और गुरुनानक भी इस मुद्रा में देखे जाते हैं। ये शिव की पहचान है जोकि एक तपस्वी समझ सकता है। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से इसे जोड़ते हुए कहा था कि आपको कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तपस्या दिख रही है। हिन्दुस्तान का एक मजदूर या किसान नहीं जो मुझसे ज्यादा चला है पर चर्चा केवल मेरी हो रही है।

बीजेपी पर बोला था हमला
राहुल ने कहा क‍ि वह अपना काम कर रहे हैं, जैसा कि गीता में है और उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी पूजा करा रही है, जबकि कांग्रेस तपस्वी की पार्टी है। राहुल ने कहा था क‍ि जब अर्जुन ने मछली की आंख पर निशाना साधा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे क्या करेंगे, गीता में भी कहा गया है कि अपना काम करो लेकिन पार्टी के कार्यक्रम हैं जो भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद भी जारी रहेंगे। और इस यात्रा के नतीजे उसके बाद ही सामने आएंगे।

’21वीं सदी के कौरव पहनते हैं खाकी हाफ पैंट’
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें 21वें सदी के कौरव करार दिया था। राहुल ने कहा था क‍ि ये हरियाणा सदियों से देश को यही सिखा रहा है। महाभारत के समय जो कौरव और पांडवों की लड़ाई थी। वहीं आज की लड़ाई हैं। पांडव जो थे वो तपस्या करते थे। पांडवों में इस धरती पर कभी नफरत नहीं फैलाई, किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ अपराध नहीं किया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...