19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका का फ्लाइट सिस्टम नहीं हुआ ठीक, साढ़े तीन घंटे के लिए...

अमेरिका का फ्लाइट सिस्टम नहीं हुआ ठीक, साढ़े तीन घंटे के लिए उड़ानें ठप

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका में उड़ान सेवाएं ठप पड़ गई हैं. तकनीकी गड़बड़ी की वजहसे सभी उड़ान सेवाओं पर इसका असर पड़ा है. इससे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं. तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 1000 उड़ान सेवाएं लेट हैं.  अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कहना है कि देशभर में सिस्टम में खराबी की वजह से फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुआ है. एफएए के मुताबिक, इस तकनीकी खराबी की वजह से NOTAMS का अपडेशन प्रभावित हो रहा है, जिस वजह से फ्लाइटें समय से उड़ान नहीं भर पा रही.

एफएए ने ट्वीट कर बताया कि वह अपने नोटिस टू एयर मिशंस सिस्टम को रिस्टोर कर रहा है. हम वैलिडेशन चेक कर रहे हैं और सिस्टम को रिलोड कर रहे हैं. इससे नेशनल एयरस्पेस सिस्टम प्रभावित हुआ है. इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि हवाईअड्डों पर विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर सकते हैं. फिलहाल सिर्फ उड़ान नहीं भर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि असल दिक्कत क्या है. लेकिन उम्मीद है कि कुछ घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी और उसी के अनुसार आगे देखा जाएगा.

FAA के NOTAM सर्वर में खराबी
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्टम को रिस्टोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. यूनाइटेड स्टेट्स नोटिस टू एयर मिशन (NOTAM) सिस्टम फेल हो गया है. पायलटों को उड़ान की स्थिति से संबंधित परिस्थितियों के बारे में सूचित किया गया है. बता दें कि किसी भी विमान के उड़ान भरने से पहले इसकी जरूरत होती है. एफएए अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने की दिशा में काम कर रहा है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी समयानुसार, सुबह 5.30 मिनट पर FAA के कंप्यूटर में तकनीकी खराबी आई, जिसकी वजह से उड़ानों पर असर पड़ा.

FAA के सभी एयरलाइंस को निर्देश
FAA ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय समयानुसार नौ बजे तक सभी घरेलू उड़ान सेवाओं को रोक दें. इससे एजेंसी को फ्लाइट की इंटेग्रिटी को वैलिडेट करने का समय मिल सकेगा.

भारत ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिका में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सभी उड़ान सेवाएं प्रभावित होने का भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है. डीजीसीए ने बयान जारी कर कहा है कि भारत में सभी हवाईअड्डों पर विमानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है. फिलहाल इसका भारत से अमेरिका जाने वाली फ्लाइटों पर कोई असर नहीं पड़ा है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...