12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedGoogle ने पहली बार किया खुलासा, उसके डेटा सेंटर्स पीते हैं इतने...

Google ने पहली बार किया खुलासा, उसके डेटा सेंटर्स पीते हैं इतने करोड़ लीटर पानी

Published on

न्यूयॉर्क,

दुनिया भर के लोगों की सवालों का जवाब देता है गूगल. इसमें काम आते हैं उसके डेटा सेंटर्स. लेकिन ये डेटा सेंटर्स करोड़ों लीटर पानी पीते हैं. दुनिया भर में मौजूद गूगल डेटा सेंटर्स ने साल 2021 में 1500 करोड़ लीटर पानी खर्च किया है. इसमें से 80 फीसदी तो अमेरिका में मौजूद डेटा सेंटर्स की खपत है.

गूगल ने यह जानकारी तब दी जब उसे एक मीडिया संस्थान द ओरेगोनियन ने चैलेंज करके पूछा. पूछा गया कि गूगल यह बताए कि ओरेगॉन में स्थित गूगल का एक डेटा सेंटर कितना पानी खर्च करता है. इसे लेकर मामला थोड़ा पेंचीदा हो गया. कोर्ट चला गया केस. एक साल तक खिंच गया मामला. इसके बाद गूगल ने खुलासा किया ओरेगॉन में मौजूद डेटा सेंटर ने साल 2021 में 125 करोड़ लीटर पानी खर्च किया है. साथ ही कंपनी ने कहा कि अब वह तय समय पर ऐसे रिपोर्ट देती रहेगी.

गूगल ने बताया कि उसकी फैसिलिटीज में पिछले पांच साल में पानी की खपत तीन गुना बढ़ गई है. ओरेगॉन में सेंटर पूरे शहर को सप्लाई होने वाले पानी का एक चौथाई हिस्सा इस्तेमाल कर रहा है. गूगल के मुताबिक उसका यह डेटा सेंटर उतना पानी इस्तेमाल कर रहा है, जितना अमेरिका के 29 गोल्फ कोर्स में लगता है. असल में अन्य टेक कंपनियों की तरह ही गूगल में कभी यह खुलासा नहीं करता था, कि वह कितना पानी इस्तेमाल कर रहा है. ऐसा पहली बार हुआ है कि जब गूगल ने इस बात का खुलासा किया है कि वह कितना पानी इस्तेमाल करता है.

न्यूयॉर्क स्थित अपटाइम इंस्टीट्यूट के सस्टेनेबिलिटी कंसलटेंट डेविड मिटॉन ने कहा कि गूगल संभवतः पहला ऐसा टेक जायंट है, जिसने अपने पानी की खपत का खुलासा किया है. इससे पहले पानी की खपत का खुलासा कोई कंपनी नहीं करती थी. उसे सीक्रेट रखा जाता था. लेकिन अब गूगल ने पानी की खपत पर खुद को पारदर्शी बना लिया है.

Latest articles

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

वसुंधरा राजे के ‘कथित पत्र’ पर बवाल: मप्र कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, तन्खा पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...