12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedदिनभर की पूछताछ के बाद राखी सावंत जमानत पर रिहा, मानवता के...

दिनभर की पूछताछ के बाद राखी सावंत जमानत पर रिहा, मानवता के आधार पर पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

Published on

राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गुरुवार (19 जनवरी 2023) को गिरफ्तार किया था। राखी पर शर्लिन चोपड़ा ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर शिकायत दर्ज कराई थी। एक सूत्र ने बताया कि दिनभर की जांच और पूछताछ के बाद राखी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना थी, लेकिन उन्हें जमानत दे दी गई। उनकी गिरफ्तारी को मानवीय आधार पर रोक दिया गया। राखी अपने शौहर आदिल खान दुर्रानी संग पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं। वो बेहद शांत नजर आईं और पपाराजी से सिर्फ ‘जय महाराष्ट्र’ कहा। इसके बाद वो अपनी मां से मिलने हॉस्पिटल की तरफ रवाना हो गईं। राखी की मां कैंसर से जूझ रही हैं और उनका इलाज चल रहा है।

शर्लिन चोपड़ा के वकील सुहेल शरीफ ने बताया, ‘राखी सावंत ने अपनी मां का एक मेडिटल सर्टिफिकेट पेश किया है, जिससे पता चलता है कि उनकी हालत गंभीर है। इसके आधार पर और मानवता के आधार पर शर्लिन और उनके वकील अभी तक उनकी गिरफ्तारी करने के लिए दबाव नहीं डाल रहे हैं।’

राखी सावंत को मिली जमानत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी सावंत अपने शौहर आदिल खान के साथ पुलिस स्टेशन से बाहर निकलती दिख रही हैं। वो काफी शांत नजर आ रही हैं। आदिल उन्हें संभालते दिख रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि पुलिस ने क्या सवाल पूछे तो उन्होंने हाथ ऊपर करके जोड़ते हुए सिर्फ जय महाराष्ट्र कहा।

राखी ने पूछताछ में सहयोग किया
एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को घर जाने की अनुमति दी। पुलिस का कहना है कि राखी ने पूछताछ में सहयोग किया और अपना मोबाइल भी हमें जांच के लिए सौंप दिया है। इसलिए उन्हें गिरफ्तार करने का कोई ठोस कारण नहीं है।’

डांस एकेडमी का करने वाली थीं उद्घाटन
राखी सावंत की अग्रिम जमानत डिंडोशी कोर्ट ने कल (18 जनवरी) खारिज कर दी थी। राखी आज (19 जनवरी) दोपहर 3 बजे अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी डांस एकेडमी का उद्घाटन करने वाली थीं।

सीधे मां से मिलने पहुंचीं
जमानत पर रिहा होने के बाद राखी सावंत सीधे अपनी मां से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं। राखी ने बताया कि उनकी मां की हालत बिल्कुल ठीक नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि मां का हाल देखकर उनकी खुद की तबीयत भी खराब हो गई है।

राखी और शर्लिन के बीच क्या है विवाद?
शर्लिन चोपड़ा ने खुद गुरुवार को ट्विटर पर जानकारी दी थी कि राखी सावंत को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने पपाराजी को बताया कि उन्होंने राखी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि उनकी और बॉलीवुड की लड़ाई में राखी कूद गई थीं। शर्लिन ने साजिद खान और राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन ने ये भी कहा कि राखी ने मीडिया के सामने और पब्लिकली उनकी इंटिमेट फोटोज शेयर की थीं।

आदिल संग निकाह, प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज
राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने खुलासा किया कि साल 2022 में ही उनका और आदिल का निकाह हो गया था, लेकिन आदिल इस शादी से इनकार कर रहा है। इसके बाद आदिल ने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया कि उनका निकाह हुआ है। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राखी ने अगला खुलासा किया कि वो प्रेग्नेंटी थीं और उनका मिसकैरेज हो गया था। फिर आदिल ने पोस्ट कर इन खबरों को फेक बताया था। राखी और आदिल के बीच जो कुछ भी चल रहा है, उससे फैंस कंफ्यूज हैं। कुछ लोग इसे ड्रामा बता रहे हैं।

Latest articles

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

वसुंधरा राजे के ‘कथित पत्र’ पर बवाल: मप्र कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, तन्खा पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...