मुंबई
देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की बीती शाम सगाई हुई है। अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ पूरे रीति रिवाज और धूमधाम से सगाई को किया है। इस सगाई समारोह में देश के सभी क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। गोल धना और चुनरी विधि के बाद दोनों के बीच रिंग का आदान-प्रदान हुआ। इन सबके बीच अंबानी परिवार के पालतू कुत्ते की चर्चा भी सोशल मीडिया पर बड़े जोर शोर से शुरू है। जिसे इस सगाई में रिंग बेयरर के रूप में देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर बहुत लोग हैरान भी हुए कि आखिर एक सगाई के समारोह में एक कुत्ते की एंट्री कैसे हो गई? आपको बता दें कि यह अंबानी परिवार का पेट डॉग है। अनंत अंबानी को जानवरों से काफी प्रेम है।
घर पर समारोह का आयोजन
इस रिंग सेरेमनी का आयोजन अंबानी मुकेश अंबानी के आधिकारिक निवास पर किया गया था। जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों ने शिरकत की थी। तमाम लोगों की मौजूदगी में इस युवा जोड़े ने औपचारिक रूप से अब सगाई कर ली है। बता दें कि अंबानी परिवार के बीच में सालों से एक पुरानी परंपरा गोलधना और चुनरी विधि कई पुश्तों से चली आ रही है।
#WATCH | Engagement of Anant Ambani and Radhika Merchant held at Mukesh Ambani's Mumbai residence 'Antilla' yesterday pic.twitter.com/igSZQ9fOT5
— ANI (@ANI) January 20, 2023
गोलधना किसे कहते हैं
इस सगाई में गोलधना और चुनरी विधि का भी पूरा पालन किया गया। आखिर यह गोलधना क्या होता है? दरअसल गोलधना का शाब्दिक अर्थ होता है गुड और धनिया के बीज। जिसे गुजराती परंपराओं में सगाई समारोह में इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों को दूल्हे के घर पर दोस्तों और परिवार के लोगों को दिया जाता है। दुल्हन का परिवार दूल्हे के घर उपहार और मिठाई लेकर आता है। इसके बाद दोनों के बीच में अंगूठियों का आदान-प्रदान होता है। जिसके बाद सगाई करने वाला जोड़ा अपने बड़ों से आशीर्वाद लेता है।
