14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorized'पठान' के बाद Gandhi Godse Ek Yudh के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

‘पठान’ के बाद Gandhi Godse Ek Yudh के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Published on

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पूरे नौ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. 26 जनवरी को फिल्म ‘गांढी गोडसे एक युद्ध’ रिलीज होने वाली है. फिल्म में दीपक अंतानी और राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी डेब्यू करने वाले हैं. वहीं, चिन्मय मंडलेकर भी फिल्म में एक अहम रोल अदा करते दिखेंगे. स्टार कास्ट जोरों- शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि मुंबई में जब टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए वेन्यू पर पहुंची तो वहां कुछ लोगों ने इसका विरोध प्रदर्शन किया.

फिल्म के खिलाफ उठाई लोगों ने आवाज
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच कुछ लोगों ने फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ के खिलाफ आवाज उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. मुंबई पुलिस यह देखकर तुरंत एक्शन में आई. प्रेस कॉन्फ्रेंस के वेन्यू पर पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया. इस इवेंट में फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी, एक्टर दीपक अंतानी और असोसिएट प्रोड्यूसर ललित श्याम टेकचंदानी मौजूद थे.

राजकुमार संतोषी ने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. इस लिस्ट में ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खाकी’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. इस बारी नौ साल बाद राजकुमार संतोषी फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. राजकुमार संतोषी ने फिल्म के प्रमोशन्स के दौरान अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की. उन्होंने बताया कि अगले साल 26 जनवरी के अवसर पर वह भारत-पाक बंटवारे पर आधारित फिल्म ‘लाहौरः 1947’ रिलीज करेंगे. इस फिल्म में वह सनी देओल संग काम करेंगे.

सनी देओल आजकल फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग में भी व्यस्त चल रहे हैं. बड़े पर्दे पर एक बार फिर तारा सिंह और सखीना की जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म में अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आने वाली हैं. वहीं, राजकुमार संतोषी अपनी फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. फिल्ममेकर उम्मीद कर रहे हैं कि बड़े पर्दे पर यह ब्लॉकबस्टर रहे. बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई करे. वहीं, राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी की बात करें तो वह इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही हैं, जिसके लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं. पर्सनल लाइफ पर अगर एक नजर दौड़ाई जाए तो तनीषा, जाह्नवी कपूर की बेस्टफ्रेंड हैं. साथ ही रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस भी.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...