14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedसुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया ने शेयर की अनसीन फोटोज

सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया ने शेयर की अनसीन फोटोज

Published on

सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आज भी नहीं भूले हैं. सुशांत की 37वीं बर्थ एनिवर्सरी पर फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस सभी एक्टर को याद करते नजर आए. इस मौके पर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत सिंह राजपूत की अनसीन फोटोज शेयर की हैं.

सुशांत सिंह राजपूत की याद में रिया की पोस्ट
सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद रिया चक्रवर्ती अकसर उनकी अनदेखी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. वहीं एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर भी रिया फोटोज के जरिए उन्हें याद करती नजर आईं. थ्रोबैक फोटोज में रिया और सुशांत सिंह राजपूत का खास बॉन्ड नजर आ रहा है. पहली फोटो में रिया और सुशांत कॉफी मग के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों मुस्कुराते दिख रहे हैं. सुशांत संग तस्वीरें शेयर करते हुए रिया कैप्शन में लिखती हैं, इन्फिनिटी प्लस वन.

फैमिली ने रिया को बताया गुनाहगार
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को स्थित फ्लैट में सुसाइड कर ली थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली ने रिया को एक्टर की मौत का जिम्मेदार बताया. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया कई दिनों तक जेल में बंद भी रही थीं. हालांकि, रिया हमेशा से ही ये कहती आई हैं कि वो सुशांत से प्यार करती थीं. उनकी वजह से सुशांत सिंह की डेथ नहीं हुई है. उन्होंने केस की जांच के लिए सरकार को खत भी लिखा था.

हाल ही में खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती की लाइफ में नये शख्स की एंट्री हो गई है. चर्चा है कि रिया, सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह को डेट कर रही है. इन दिनों रिया, बंटी सजदेह की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को मैनेज करती हैं. अब ये अफवाह है या सच इस पर एक्ट्रेस ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

कौन हैं बंटी सजदेह?
बंटी सजदेह स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. वो सेलेब्स और स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी ‘कॉर्नर स्टोन’ के सीईओ हैं. शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे क्रिकेटर उनके क्लाइंट हैं. इन सभी प्लेयर्स से वो अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...