14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedअपनी 5 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च करेगा अडानी ग्रुप, चल रही है...

अपनी 5 कंपनियों के आईपीओ लॉन्च करेगा अडानी ग्रुप, चल रही है बड़ी प्लानिंग

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप कम से कम पांच कंपनियों के आईपीओ (IPO) लॉन्च कर सकता है। गौतम अडानी साल 2026 और 2028 के बीच कम से कम पांच कंपनियों में जनता को शेयर बेचने की योजना बना रहे हैं। इससे अडानी ग्रुप को कर्ज कम करने और इन्वेस्टर बेस को बड़ा करने में मदद मिलेगी। अडानी ग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जुगशिंदर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अगले तीन से पांच साल में कम से कम 5 यूनिट्स मार्केट में जाने को तैयार होंगी।’ उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप इंडस्ट्रीज, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट, अडानी कॉनेक्स के साथ ही ग्रुप की मेटल और माइनिंग यूनिट अलग इकाइयां बनेंगी।

खुद आत्मनिर्भर बनें बिजनस
सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट ऑपरेटर जैसे बिजनसेज ऐसे कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स हैं जो करीब 300 मिलियन ग्राहकों को सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें स्वयं को खुद से ऑपरेट करने और आगे की ग्रोथ के लिए खुद से कैपिटल रिक्वायरमेंट मैनेज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि औपचारिक डिमर्जर से पहले इन बिजनसेज को यह दिखाना होगा कि वे स्वतंत्र निष्पादन, संचालन और पूंजी प्रबंधन के बुनियादी परीक्षणों को पास कर सकते हैं।

अच्छा कारोबार कर रही हैं ये यूनिट्स
सिंह ने कहा, ‘पांच यूनिट्स में पहले से ही स्केल काफी अच्छी है।’ उन्होंने कहा, ‘एयरपोर्ट बिजनस पहले से ही स्वतंत्र है। जबकि अडानी न्यू इंडस्ट्रीज ग्रीन एनर्जी की तरफ मजबूत हो रही है। अडानी रोड देश को नए बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल दिखा रहा है। वहीं, डाटा सेंटर बिजनस आगे बढ़ रहा है। मेटल एंड माइनिंग हमारी एल्यूमिनियम, कॉपर और माइनिंग सर्विसेज को कवर करेंगे।’

एफपीओ से पैसा जुटाएगी अडानी एंटरप्राइजेज
अडानी एंटरप्राइजेज फॉलो ऑन ऑफर (OFS) लेकर आ रही है। इसके जरिए यह 2.5 अरब डॉलर जुटाएगी। कंपनी के शेयर में बीते कुछ सालों में भारी इजाफा हुआ है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर साल 2022 में करीब 130 फीसद बढ़ा है। इस साल इस शेयर में अब तक 7 फीसदी की गिरावट आई है। ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयर भी बीते साल करीब 100 फीसदी बढ़े। हालांकि, ओवरवैल्यूएशन को लेकर भी चिंताएं हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...