14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorized'पठान' रिलीज से पहले किंग खान ने फैंस को किया सरप्राइज, क्यों...

‘पठान’ रिलीज से पहले किंग खान ने फैंस को किया सरप्राइज, क्यों मांगी माफी?

Published on

शाहरुख खान के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है. 25 जनवरी को ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ‘पठान’ रिलीज से पहले किंग खान ने फैंस को नया सरप्राइज दिया है. शनिवार को बॉलीवुड बादशाह ने #AskSRK रखा. वहीं रविवार को उन्होंने घर के बाहर जमा हुए फैंस से मुलाकात की.

किंग खान का फैंस को सरप्राइज
बॉलीवुड बादशाह के फैंस बेसब्री से ‘पठान’ रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. 2 दिन बाद किंग खान को बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए एक्साइटिंग होने वाला है. पर उससे पहले शाहरुख खान ने फैंस का संडे बेहद दिलचस्प बना दिया है. शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शाहरुख खान मन्नत के टेरेस पर खड़े होकर फैंस को प्यार देते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में मन्नत के बाहर जमा हुई भीड़ देख कर पता चल रहा है किंग खान की झलक पाने को फैंस कितना बेताब थे. बहुत कम ऐसे मौके होते हैं, जब शाहरुख को यूं फैंस से मिलते हुए देखा जाता है. पर देखिये इस बार वो बिना कुछ कहे अपने चाहने वालों से मिलने आ गए.

वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है. किंग खान लिखते हैं, ‘एक प्यारी सी रविवार शाम के लिए धन्यवाद. माफी लेकिन, मुझे उम्मीद है कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली थी. पठान के लिए अपने टिकट बुक करें और मैं आपको वहां देखूंगा.’ शाहरुख खान की झलक पाकर फैंस का एक्साइटमेंट हाई हो चुका है.

ओपनिंग डे पर होगा बेहतरीन कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग काफी तेजी से हो रही है. यही वजह है कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 30-35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है. वो भी तब जब ‘पठान’ के मेकर्स ने इसका प्रमोशन ना करने का फैसला लिया है. #AskSRK के दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वो कपिल शर्मा शो पर प्रमोशन के लिए आएंगे, तो इसके जवाब में सुपरस्टार ने कहा कि सीधा थिएटर में मिलेंगे. शाहरुख खान फैंस 25 तारीख के लिए टिकट बुक कर ली है ना? बाद में मत कहना अलर्ट नहीं किया.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...