13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedIPL के बाद होगा अथिया और केएल राहुल का रिसेप्शन, इस कारण...

IPL के बाद होगा अथिया और केएल राहुल का रिसेप्शन, इस कारण हनीमून पर नहीं जाएंगे दूल्हा-दुल्हन!

Published on

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी हो चुकी है। अथिया पिछले 4 साल से क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही थीं, पर पिछले साल ही उन्होंने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। अथिया और केएल राहुल ने खंडाला वाले फार्महाउस में एक-दूजे का हाथ थामा। इस शादी में परिवार के अलावा बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से कुछ हस्तियां शामिल हुईं। सुनील शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है। बेटी के हाथ पीले करने के बाद सुनील शेट्टी पपाराजी का शुक्रिया अदा करने पहुंचे और उन्हें मिठाई देते हुए बताया कि शादी कैसी रही। इसी दौरान सुनील शेट्टी ने यह भी बताया कि वेडिंग रिसेप्शन कब होगा।

Suniel Shetty ने कहा कि Athiya Shetty और KL Rahul का रिसेप्शन आईपीएल के बाद मई में होगा। कहा जा रहा था कि शादी के तुरंत बाद ही मुंबई में न्यूलीवेड कपल के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा। लेकिन सुनील शेट्टी ने साफ कर दिया कि यह फंक्शन आईपीएल के बाद ही होगा।

मई में रिसेप्शन, 3 हजार मेहमानों को न्यौता
एक सोर्स ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया कि क्रिकेट के तगड़े शेड्यूल के कारण बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियों के लिए इस पार्टी को पोस्टपोन किया गया है। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन में तीन हजार मेहमान शामिल होंगे। मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स को न्यौता दिया गया है।

22 जनवरी को धमाकेदार पार्टी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 जनवरी की रात शेट्टी परिवार के घर में धमाकेदार पार्टी है, जिसमें सारे मेहमान और परिवार के लोग शामिल होंगे। यह पार्टी रातभर चलेगी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन यानी अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी डांस करेंगे। सुनील शेट्टी ने आगे बताया कि शादी बहुत ही खूबसूरत और अच्छे तरीके से हुई और अब तो वह ससुर बन गए हैं। वह बोले, ‘एक बहुत ही खूबसूरत और बहुत ही छोटी फैमिली है। लेकिन बहुत अच्छा था। फेरे भी हो चुके हैं और शादी भी ऑफिशियली हो चुकी है। तो ऑफिशियली मैं भी ससुर बन चुका हूं।’

अथिया-राहुल की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स
अथिया और केएल राहुल की शादी में इशांत शर्मा और वरुण आरोन जैसे क्रिकेटर्स से लेकर डायना पेंटी, आकांक्षा रंजन कपूर, अंशुला कपूर, अनुपम खेर और कृष्णा श्रॉफ समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।

इसलिए हनीमून पर नहीं जाएंगे अथिया-केएल राहुल
सिर्फ रिसेप्शन ही नहीं, बल्कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल का हनीमून भी पोस्टपोन हुआ है। ईटाइम्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल ने अपने पहले के कमिटमेंट्स और बिजी शेड्यूल के कारण फिलहाल हनीमून पर जाना कैंसल कर दिया है। अथिया ने हाल ही अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है और वह इसमें बिजी हैं। वहीं केएल राहुल का शेड्यूल भी पैक है। राहुल फिलहाल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच के लिए प्रैक्टिस की प्लानिंग कर रहे हैं, जोकि 9 फरवरी से शुरू होगा। कहा जा रहा था कि शादी के बाद अथिया और केएल राहुल हनीमून के लिए यूरोप जाएंगे। लेकिन अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...