13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorized'गांधी गोडसे' के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी...

‘गांधी गोडसे’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जान से मारने की धमकी मिली

Published on

फिल्म ‘पठान’ के बाद अब ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ को लेकर विवाद छिड़ गया है. इस बीच, इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को फोन पर धमकी मिली है. उन्होंने इस संबंध में मुंबई पुलिस से शिकायत की है और खुद की जान को खतरा बताया है. राजकुमार ने कहा कि उनके परिवार को भी खतरा है. ऐसे में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई भी जाए और अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए.

बता दें कि राजकुमार संतोषी ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’ फिल्म के साथ पूरे 9 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से विवाद देखने को मिल रहा है. हालांकि, फिल्म से जुड़े कलाकार प्रमोशन में बिजी हैं. शुक्रवार को मुंबई में फिल्म के प्रमोशन के दौरान विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला था और काले झंडे दिखाए गए थे. विवाद बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी थी.

‘कई अज्ञात लोगों की तरफ से मिल रही धमकियां’
अब खबर आई है कि फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, प्रोड्यूसर ललित कुमार श्याम टेकचंदानी को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इस संबंध में मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण से शिकायत की है. राजकुमार संतोषी ने पुलिस को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें कहा- मैं इस पत्र के जरिए आपको बताना चाहता हूं कि 20 जनवरी को हमारी टीम ने फिल्म गांधी vs गोडसे के रिलीज से पहले एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. इसमें व्यवधान डालने की कोशिश हुई थी. मेरी टीम (निर्देशक, निर्माता और कलाकार) अंधेरी इलाके में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी, तभी वहां कुछ लोगों का एक समूह पहुंच गया और हंगामा करने लगा, जिसकी वजह से PC को बीच में रोकना पड़ा. बाद में मुझे कुछ अज्ञात लोगों से कई बार धमकियां मिलीं और कहा गया कि मैं इस फिल्म की रिलीज और प्रमोशन को बंद कर दूं.

‘खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा हूं’
इन घटनाओं के बाद मैं खुद असुरक्षित महसूस कर रहा हूं. मैं यह भी बताना चाहता हूं कि यदि ऐसे व्यक्तियों को खुला छोड़ दिया जाता है और यदि आप स्वयं कोई कदम नहीं उठा रहे हैं तो इससे ना सिर्फ हमें, बल्कि लोगों को भी बड़ा नुकसान हो सकता है.

इस घटना के बाद मैं खुद असुरक्षित महसूस कर रहा हूं और आगे निवेदन करना चाहता हूं कि यदि ऐसे व्यक्तियों को खुला छोड़ दिया जाता है और कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तो मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को गंभीर खतरा बना रहेगा. आगे भी ना सिर्फ हमें, बल्कि बड़े स्तर पर लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

राजकुमार संतोषी ने आगे कहा- मैं आपसे इस मामले में कानून के तहत सभी जरूरी कदम उठाने का अनुरोध करता हूं. आगे आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे और मेरे परिवार के अन्य सदस्यों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाए.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...