13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedछंटनी में सबसे ज्‍यादा खतरा कैसे कर्मचार‍ियों को? जान‍िए बड़े HR Expert...

छंटनी में सबसे ज्‍यादा खतरा कैसे कर्मचार‍ियों को? जान‍िए बड़े HR Expert की राय

Published on

नई दिल्ली

आर्थिक मंदी की आशंका बीच दिग्गज टेक कंपनियां बड़े स्तर पर छंटनी कर रही हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन जैसी कंपनियों ने अब तक हजारों कर्मचारियों को निकालने की घोषणा कर दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने तो अपने ग्लोबल वर्कफोर्स के करीब 5 फीसदी एम्प्लॉइज की छंटनी की जानकारी दी है।

इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के HR (ह्यूमन रिसोर्स) डिपार्टमेंट के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट क्रिस विलियम्स बेहद जरूरी जानकारी के साथ सामने आए हैं। उन्होंने बताया है कि किन तीन कैटेगरी के कर्मचारियों की नौकरी जाने का खतरा अधिक है और किन दो कैटेगरी के कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित है।

क्रिस विलियम्स अब पॉडकास्ट करते हैं। उन्होंने कहा है, “बहुत से लोग न्यूज़ में छंटनी की खबर देख रहे हैं और अपनी छंटनी के जोखिम के बारे में सोच रहे हैं। हर बिजनेस, कंपनी, यहां तक कि हर विभाग का जोखिम अलग होता है। लेकिन कुछ डिपार्टमेंट दूसरों की तुलना में अधिक असुरक्षित होते हैं।”

कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स पर गिरेगी सबसे अधिक गाज
क्रिस विलियम्स के मुताबिक, छंटनी के दौर में कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की नौकरियों को सबसे अधिक खतरा होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि कंपनियों ने कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को जरूरत के अनुसार अस्थाई तौर रखा होता है। ऐसा कर कंपनियां खुद को मंदी के लिए तैयार रखती हैं। जैसे मुश्किल समय आता है अनुबंध कर्मचारी को हटाना सबसे आसान होता है।

नए इनिशिएटिव के जुड़े कर्मचारी भी असुरक्षित
विलियम्स की मानें तो नए इनिशिएटिव के जुड़े कर्मचारियों की इस सूची में दूसरे नंबर पर रखा जा सकता है। दअसल जब कंपनी अपने अच्छे दौर में होती है तो नए-नए प्रयोग करती है। उन प्रयोगों के लिए नए-नए कर्मचारी हायर किए जाते हैं। पैसे कमाने के नए रास्ते बनाने में जुटती है। लेकिन मंदी सामने दिखते ही कंपनियां उन प्रयोगों को बंद कर और अपने बेस प्रोग्राम पर फोकस करती है। ऐसे में नए इनिशिएटिव के लिए हायर किए गए कर्मचारियों की छुट्टी कर दी जाती है।

इवेंट प्लानिंग से जुड़े कर्मचारियों की जाती है नौकरी
विलियम्स स्पष्ट कहते हैं कि मुश्किल दौर में कंपनियां लक्जरी गतिविधियों पर तुरंत लगाम लगती हैं। इवेंट में कटौती करती है। ऐसा कर कंपनियां पैसा बचाती हैं। ऐसी गतिविधियों को इग्नोर करने से कंपनियों की कमाई पर कुछ फर्क भी नहीं पड़ता। लेकिन इवेंट प्लानिंग से जुड़े कर्मचारियों के लिए मुश्लिक हो जाती है। इस डिपार्टमेंट से जुड़े लोगों की नौकरी जाने का खतरा बढ़ जाता है।

दो कैटेगरी के कर्मचारियों की नौकरी होती है सुरक्षित
1. जो कर्मचारी कंपनी के प्रॉफिटेबल प्रोडक्ट बनाने का हिस्सा होते हैं, उनकी नौकरी जाने का खतरा बहुत कम होता है। आसान भाषा में आपकी नौकरी कंपनी की सबसे प्रॉफिटेबल गतिविधियों के जितनी करीब होगी, आपकी छंटनी का जोखिम उतना ही कम होगा।

मंदी के दौर में कंपनियां उन प्रोडक्ट्स पर फोकस करती हैं, जिससे उन्हें अधिक से अधिक फायदा हो। यदि आप उन प्रोडक्ट्स में से एक के लिए जरूरी हैं, तो आपकी नौकरी खोने की संभावना पूरी कंपनी की विफलता के जोखिम के बराबर है।

2. विलियम्स बताते हैं कि छंटनी की मार HR डिपार्टमेंट पर बहुत कम पड़ती है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि छंटनी दौरान HR डिपार्टमेंट के पास काम अधिक होता है। छंटनी प्रक्रिया में एचआर आवश्यक होती है।

सिर्फ तीन कंपनियां निकाल सकती हैं 40,000 कर्मचारी
नए साल के पहले ही महीने में अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। अमेजन 18,000, माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 और गूगल 12,000 कर्मचारियों को निकाल सकता है। इस तरह सिर्फ इन तीन कंपनियों से 40,000 कर्मचारी निकाले जा सकते हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...