13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorized'बाहुबली-2' का रिकॉर्ड तोड़ 'पठान' ने रचा इतिहास, ये है 45 शहरों...

‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ ‘पठान’ ने रचा इतिहास, ये है 45 शहरों में एडवांस बुकिंग का हाल

Published on

बस एक दिन और…! दुनियाभर में शाहरुख खान के फैंस मंगलवार को यही कह रहे हैं। चार साल बाद पर्दे पर बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख की फिल्‍म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म की एडवांस बुकिंग ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार रात तक ओपनिंग डे के लिए देश में ‘पठान’ के 8.05 लाख से अध‍िक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि फर्स्‍ट वीकेंड के लिए अब तक 10 लाख से अध‍िक टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इनमें से 7.68 लाख से अध‍िक टिकटें सिर्फ हिंदी वर्जन में बिकी हैं। यानी ‘पठान’ ने इसी के साथ ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। प्रभास की ‘बाहुबली 2’ के लिए हिंदी वर्जन में ओपनिंग डे की 6.50 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी। बुधवार, 25 जनवरी को रिलीज हो रही ‘पठान’ ने इस तरह से एडवांस बुकिंग में इतिहास रच दिया है।

सिनेमा के ट्रेड बिजनस की जानकारी देने वाली वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात 11:30 बजे तक ‘Pathaan’ के फर्स्‍ट डे शो के लिए 805,915 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इनमें हिंदी वर्जन में सबसे अध‍िक 768,959 टिकटों की बिक्री हुई है। जबकि तेलुगू में 31,195 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। तमिल वर्जन में भी सोमवार से एडवांस बुकिंग शुरू हुई है और पहले ही दिन यहां 5,761 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है।

मुंबई, दिल्‍ली-एनसीआर, हैदराबाद, कोलकाता में बंपर एडवांस बुकिंग
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी ‘पठान’ ने इस तरह से एडवांस बुकिंग से सोमवार रात तक 24.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इनमें सबसे ज्‍यादा टिकटें मुंबई, दिल्‍ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलाकात में बिकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई सर्किट में ओपनिंग डे पर फिल्‍म के करीब 1488 शोज दिखाए जाने हैं। यहां से सोमवार तक 3.14 करोड़ रुपये के टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जबकि दिल्‍ली-एनसीआर में 2.99 करोड़ रुपये, बेंगलुरु में 1.96 करोड़, हैदराबाद में 2.13 करोड़ रुपये और कोलकाता में 2.38 करोड़ रुपये के टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

फर्स्‍ट वीकेंड के लिए बिक चुके हैं 10 लाख से ज्‍यादा टिकट्स
‘बिजनेस टुडे’ की एक रिपोर्ट में ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow ने दावा किया है कि उनके प्लेटफॉर्म से ‘पठान’ के लिए अब तक 10 लाख से अध‍िक टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। प्‍लेटफॉर्म के सीओओ (सिनेमा) आशीष सक्सेना कहते हैं, ‘इस एक्शन-थ्रिलर ने BookMyShow पर 1 मिलियन टिकटों की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। यह इसलिए भी हो रहा है कि शाहरुख खान चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग इस फिल्‍म के लिए क्रेजी है।’

ओपनिंग डे पर 35-40 करोड़ रुपये कमाएगी ‘पठान’
सोमवार को ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग 5वां दिन था। जिस तरह से एडवांस बुकिंग हो रही है और अभी मंगलवार का दिन बाकी है, कयास लग रहे हैं कि यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग लेगी। ‘पठान’ को देशभर में करीब 3500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है। इनमें 3D, IMAX और 4DX स्‍क्रीन्‍स भी शामिल हैं। फैंस के क्रेज को देखते हुए कई सिनेमाघरों ने सुबह 6 बजे के भी शोज रखे हुए हैं। ‘पठान’ गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। आकलन है कि यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर बुधवार को 35-40 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन आसानी से कर लेगी। जबकि अगले ही दिन गुरुवार को 26 जनवरी की छुट्टी होगी और तब कमाई और बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को ‘पठान’ 45-47 लाख रुपये का कलेक्‍शन कर सकती है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...