13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedएयरटेल के कस्टमर्स को तगड़ा झटका, अब हर महीने करना होगा इतने...

एयरटेल के कस्टमर्स को तगड़ा झटका, अब हर महीने करना होगा इतने का रिचार्ज

Published on

नई दिल्ली

देश की दूसरे सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ) ने नए साल पर ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत देश के आठ सर्किल में 28 दिन के लिए मोबाइल फोन का न्यूनतम मासिक रिचार्ज 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये कर दिया है। कंपनी ने 99 रुपये के अपने न्यूनतम रिचार्ज को अब बंद कर दिया है। इसमें 200 एमबी इंटरनेट और कॉल के लिए शुल्क 2.5 पैसा प्रति सेकेंड लगता था। एयरटेल ने हरियाणा और ओडिशा में अब असीमित कॉल, एक जीबी इंटरनेट और 300 एसएमएस के साथ 155 रुपये का न्यूनतम रिचार्ज शुरू किया है। कंपनी ने नवंबर में शुरुआती तौर पर बढ़ी हुई दर हरियाणा और ओडिशा में लागू की थी।

इस बारे में एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा प्रयास उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना है। इस उद्देश्य से हमने सीमित दर वाले रिचार्ज को बंद कर असीमित कॉलिंग, एक जीबी इंटरनेट डेटा और 300 एसएमएस के साथ 155 रुपये के शुरुआती रिचार्ज को पेश किया है। उपभोक्ता अब इस शुल्क के साथ अपने प्रियजनों से इच्छानुसार बातचीत कर सकते हैं। अन्य जिन मंडलों में 99 रुपये की शुल्क दरों को 155 रुपये वाली शुल्क दरों से बदला गया है, उनमें- जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पूर्वोत्तर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश हैं।

पूरे देश में लागू होगा प्लान
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कंपनी यह योजना धीरे-धीरे पूरे भारत में लागू करेगी। कंपनी 28 दिन के लिए 155 रुपये से कम रिचार्ज वाले सभी कॉलिंग और एसएमएस वाले टैरिफ को खत्म करने की योजना बना रही है। इसका मतलब है कि मासिक शुल्क दर में सिर्फ एसएमएस वाली सेवा लेने के लिए भी किसी उपभोक्ता को 155 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। एयरटेल ने कई शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...