10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedPak में खिलौने बनकर रह जाएंगे फोन! कबाड़ी की दुकान पर होगी...

Pak में खिलौने बनकर रह जाएंगे फोन! कबाड़ी की दुकान पर होगी बिक्री? चीन ने जारी किए चौकाने वाले आंकड़े

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान एक सस्ते मोबाइल फोन का मार्केट रहा है। हालांकि पाकिस्तान के हालात इतने बुरे हो गए हैं कि वो सस्ते स्मार्टफोन भी नहीं खरीद पा रहा है। यह हम नहीं बल्कि पाकिस्तान के दोस्त चीन की न्यूज एजेंसी Xinhua की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीते एक साल में पाकिस्तान में स्मार्टफोन का आयात 69.1 फीसद से कम हो गया है। मतलब पाकिस्तान के लोगों के पास स्स्ते स्मार्टफोन खरीदने के पैसे भी नहीं रहे। ऐसे में वाजिब है कि लोग पुराने स्मार्टफोन चलाने को मजबूर हैं। साथ ही घर के पुराने स्मार्टफोन को ठीक कराकर काम चला रहे हैं।

मोबाइल सिग्नल भी हुए ठप
बता दें कि पाकिस्तान में स्मार्टफोन नहीं बनाए जाते हैं, वो स्मार्टफोन के लिए पूरी तरह से चीन और बाकी देशों पर निर्भर है। मोबाइल फोन के साथ ही पाकिस्तान में मोबाइल सिग्नल भी ठप हो गए हैं। मतलब जिनके पास पुराने स्मार्टफोन मौजूद है, वो भी स्मार्टफोन पर कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट नहीं चला पा रहे हैं, तो साधारण शब्दों कहें, तो अगर पाकिस्तान के आर्थिक हालात ठीक नहीं होते हैं, तो आने वाले दिनों में पाकिस्तान में स्मार्टफोन खिलौने बनकर रह जाएंगे। दरअसल पाकिस्तान के कई इलाकों में 24 से 48 घंटों तक बिजली नहीं आ रही है, जिसकी वजह से मोबाइल टॉवर नहीं चल पा रहे हैं।

स्मार्टफोन आयात आधे से ज्यादा घटा
पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स (PBS) के आंकड़ों के मुताबिक बीते साल जुलाई से दिसंबर के दौरान पाकिस्तान में रिकॉर्ड 362.86 मिलियन डॉलर के मोबाइल आयात किए गए थे। जो इसी दौरान वित्त वर्ष 2021-21 में पाकिस्तान में 1,090 मिलियन डॉलर के मोबाइल फोन का आयात किया गया था। ऐसे में स्मार्टफोन आयात में 66.73 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

पाक पर कर्ज का भारी बोझ
बता दें कि पाकिस्तान की माली हालात काफी खराब हैं। पाकिस्तान पर विदेशी कर्ज बढ़ गया है। पाकिस्तान इस कर्ज को अदा करने की हालत में नहीं है। पाक प्रधानमंत्री IMF और अन्य विदेशी बैंकों से मदद की उम्मीद में हैं।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...