10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख को बचाने 'टाइगर' की धुआंधार एंट्री, 'पठान' में सलमान खान को...

शाहरुख को बचाने ‘टाइगर’ की धुआंधार एंट्री, ‘पठान’ में सलमान खान को देख क्रेजी हुए फैंस

Published on

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की पठान रिपब्लिक डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चारों तरफ पठान की धूम और शोरगुल देखने को मिल रहा है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर आने लगी है। पठान देखने गए दर्शकों का मजा दोगुना तब हुआ जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ टाइगर को देखा। जी हां, पठान के साथ टाइगर यानी सलमान खान की झलक भी देखने को मिली। जिसे देख फैंस सुपरएक्साइटिड हो गए।

ट्विटर पर #Pathaan, #bhaijaan, #salmankhan, #KisiKaBhaiKisiKiJaan से लेकर #Tiger जैसे हैशटैग ट्रेंड हो रहे हैं। शाहरुख खान की पठान देखने गए फैंस को जब सिनेमाहॉल में सलमान खान की टाइगर की झलक देखने को मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सलमान खान की टाइगर 3
बता दें सलमान खान की टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे भी यशराज फिल्म्स ही प्रसेंट कर रहा है और पठान को भी। ये सभी फिल्में YRF की स्पाई यूनिवर्स सीरीज के तहत है। ये भी साफ कर देते हैं कि पठान में सलमान खान का कैमियो है। उनका टाइगर 3 की झलक इसमें देखने को मिलती है।

पठान देखने गए फैंस को मिले दो बड़े सरप्राइज
पठान देखने गए फैंस को सलमान खान की ओर से दो बड़े सरप्राइज मिले। पहला तो उन्हें शाहरुख खान के साथ कुछ सीन्स में एक्शन करते देखा गया तो दूसरा ये कि दर्शकों ने सिनेमाहॉल में किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी देखा। सलमान खान की ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...