10.6 C
London
Tuesday, April 21, 2026
HomeUncategorizedअडानी के शेयरों में यह क्या हो रहा! एक रिपोर्ट और धड़ाधड़...

अडानी के शेयरों में यह क्या हो रहा! एक रिपोर्ट और धड़ाधड़ टूट गए

Published on

नई दिल्ली

गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही हैं। एक रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी के शेयरों में भारी बिकवाली देखी जा रही है। फॉरेंसिक फाइनेशियल रिसर्च फर्म Hindenburg ने कहा है कि वह गौतम अडानी के स्वामित्व वाली कंपनियों में शॉर्ट पोजीशन पर है। इसने अडानी की कंपनियों में कर्ज को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही अडानी ग्रुप की कंपनियों को 85 फीसदी से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी बताया गया है। Hindenburg यूएस-ट्रेडेड बांड और नॉन इंडियन ट्रेडेड डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट्स के माध्यम से अडानी ग्रुप के शेयरों में शॉर्ट पोजीशंस रखेगी। इसका मतलब है कि वह अडानी के शेयरों को शॉर्ट टर्म में निकाल देगी। बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान अडानी ग्रुप के सभी 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।

अडानी के शेयरों में भारी गिरावट
अडानी ग्रुप के शेयर बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। हाल ही में खरीदे गए अंबुजा सीमेंट का शेयर 9.6 फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। अडानी पोर्ट्स का शेयर 7.2 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा एसीसी, एनडीटीवी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पावर के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दिखी।

एफपीओ से पहले टूटा अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर
अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.7 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। फॉलो-ऑन-ऑफर (FPO) से पहले शेयर में यह गिरावट आई है। अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ 27 जनवरी को आ रहा है। यह एफपीओ 20,000 करोड़ रुपये का है। अगर यह एफपीओ पूरा भरा तो यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा एफपीओ होगा। इस एफपीओ से मिली रकम में से कुछ का इस्तेमाल ग्रुप ग्रीन हाइड्रोजन, एयरपोर्ट्स और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में पूंजीगत योजनाओं पर खर्च करेगा। वहीं, 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट और मुंद्रा सोलर के कर्ज के पुनर्भुगतान में यूज होगा।

क्रेडिटसाइट्स ने भी जताई थी चिंता
Hindenburg की रिपोर्ट दावा करती है कि अडानी ग्रुप की 7 प्रमुख लिस्टेड कंपनियां 85 फीसदी से अधिक ओवरवैल्यूज हैं। अगस्त, 2022 में फिच ग्रुप की एक फिक्स्ड इनकम रिसर्च फर्म क्रेडिटसाइट्स ने ग्रुप के कर्ज पर चिंजा जताई थी। क्रेडिटसाइट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का कर्ज 2.2 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...