14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedये रहा 'किसी का भाई किसी की जान' का ऑरिजनल टीजर, इस...

ये रहा ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ऑरिजनल टीजर, इस बार सलमान खान की ईदी पक्‍की!

Published on

सिनेमा लवर्स के लिए आज बेहद खुशी का दिन है, क्योंकि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मूवी ‘पठान’ रिलीज होने के साथ-साथ उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की झलक भी देखने को मिली। सलमान की अपकमिंग मूवी का टीजर थिएटर में रिलीज किया गया था, लेकिन अब इसका ऑफिशियल टीजर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर फरहाद सामजी की फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें सलमान के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और पलक तिवारी सहित कई स्टार्स नजर आएंगे।

‘किसी का भाई किसी की जान’ टीजर की शुरुआत Salman Khan के सीन के साथ शुरू होती है, जिसमें वो पहाड़ों में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई देता है, ‘सही का होगा सही, गलत का गलत।’ इसी के साथ एक्शन सीन दिखाया जाता है और पूजा हेगड़े की भी एंट्री होती है। दोनों के बीच रोमांस के साथ दूसरी तरफ गुंडों से मारपीट की भी शुरुआत होती है। सलमान लंबे बालों में नजर आते हैं, सबकी कुटाई करते हैं, डायलॉग सुनाई देता है ‘मेरा कोई नाम नहीं है, लेकिन मैं भाईजान नाम से जाना जाता हूं।’ एक सीन में सलमान खान के साथ शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी सहित अन्य स्टार्स की झलक भी दिखती है। आखिरी में दमदार एक्शन सीन है और इस डायलॉग के साथ खत्म होता है, ‘जब शरीर, दिल और दिमाग मुझसे कहते हैं, बस भाई, No More, तो मैं कहता हूं, Bring It On, Bring It On’

‘पठान’ देखने गए दर्शकों को मिला दो सरप्राइज
जो लोग शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए थे, उन्हें दो-दो गिफ्ट्स मिले। पहला, उन्हें ‘पठान’ में सलमान का जबरदस्त कैमियो देखने को मिला। दूसरा, सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर भी देखने को मिला। थिएटर में बैठे दर्शकों ने टीजर को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे। यही वजह है कि सुबह से ही ट्विटर पर #SalmanKhan और #KisiKaBhaiKisiKiJaan ट्रेंड कर रहा है। इसके बाद अब सलमान खान फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। अब आप इसे HD क्वालिटी में देख सकते हैं।

‘पठान’ में सलमान की ‘टाइगर 3’ की झलक
बता दें कि शाहरुख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ दोनों ही फिल्मों को यशराज फिल्म्स प्रेसेंट कर रहा है। ये सभी मूवीज YRF की स्पाई यूनिवर्स सीरीज हैं। इस सीरीज में सलमान खान की ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ हैं। इसी वजह से ‘पठान’ में सलमान खान का ‘कैमियो’ दिखाया गया।

फिल्म की पूरी कास्ट
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन ‘किसी का भाई किसी की जान’ फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...