10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय2023 की इन 5 तारीखों पर होंगी बड़ी घटनाएं! 'भविष्य' से आए...

2023 की इन 5 तारीखों पर होंगी बड़ी घटनाएं! ‘भविष्य’ से आए शख्स ने किया दावा

Published on

नई दिल्ली,

एक रहस्यमयी सोशल मीडिया यूजर का दावा है कि इस साल के आखिर में मंगल ग्रह पर इंसान की हड्डियां मिलेंगी. ये शख्स खुद को एक टाइम ट्रैवलर बताता है. इसका कहना है कि यह साल 2858 से आया है. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स का यूजरनेम डार्कनेस टाइम ट्रैवल है. ये टिकटॉक पर इसी तरह के वीडियो पोस्ट करता है. यह एलियंस से लेकर अंतरिक्ष से जुड़े तमाम विषयों पर, भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताता है. टाइम ट्रैवलर होने का दावा करने वाले इस शख्स का लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

इसमें बताया गया है कि लाल ग्रह यानी मंगल पर इंसानों के अवशेष मिलने की संभावना है. वीडियो के कैप्शन में उसने लिखा है, ‘ध्यान दें! मैं 2858 से आया असली टाइम ट्रैवलर हूं, 2023 में आने वाली इन 5 तारीखों को याद रख लें. फरवरी 28- हर किसी को एक ही सपना आएगा, जिसमें दुश्मन एलियनों की एक प्रजाति पृथ्वी पर कब्जा कर लेती है. मार्च 30- एक विमान वार्महोल के जरिए लापता हो जाएगा, यात्रियों के लिए यह 6 सेकेंड का वक्त होगा, जबकि बाकी सभी के लिए 6 साल का.’

क्या बोल रहे हैं लोग?
उसने आगे लिखा है, ‘4 मई- इंसानों की हड्डियां मंगल ग्रह पर मिलेंगी, जिससे सभी को ये विश्वास होगा कि हम सभी मंगल ग्रह के निवासी हैं. 2 जुलाई- 6 इंसानों को सूर्य की अत्यधिक ऊर्जा से सुपरपावर मिलेंगी. 19 अगस्त- सरकार की टॉप सीक्रेट योजना पर काम करने वाले वैज्ञानिक पैरलल यूनिवर्स का एक पोर्टल खोलेंगे.’ ये वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया गया है. इसे लेकर लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘हम वास्तव में नहीं जान पाएंगे, उसे छिपा लिया जाएगा.’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘बीते साल की कोई भी भविष्यवाणी सच नहीं हुई है, मैं अब भी इंतजार कर रहा हूं.’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...