10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन में छिड़ सकता परमाणु युद्ध... अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप...

यूक्रेन में छिड़ सकता परमाणु युद्ध… अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने क्‍यों दे दी चेतावनी ?

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर डरावनी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। ट्रंप ने यह चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब अमेरिका अपने 31 एम1 अब्राम टैंक को यूक्रेन को देने जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि इससे परमाणु युद्ध छिड़ने का खतरा पैदा हो जाएगा। अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद अब तक अरबों डॉलर के हथियार यूक्रेन को दे चुका है लेकिन दुनिया में सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले एम1 अब्राम टैंक को पहली बार देने जा रहा है।

अमेरिका यूक्रेन को 500 हथियारबंद वाहन दे रहा है जो 26 अरब डॉलर की सहायता से इतर है जिसका वादा बाइडन प्रशासन ने जेलेंस्‍की से एक साल पहले किया था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क ट्रूथ सोशल पर लिखे पोस्‍ट में कहा कि मेरा मानना है कि इससे परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। ट्रंप ने कहा, ‘पहले टैंक आए, फिर परमाणु बम। इस पागलपन से भरे युद्ध को अब बंद करो। यह करना बहुत आसान है।’ इससे पहले यू्क्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने दिसंबर महीने में अमेरिका की यात्रा की थी ताकि टैंक और अन्‍य हथियार मिल सकें।

जर्मनी लेपर्ड-2 टैंक को यूक्रेन को देने जा रहा
जेलेंस्‍की का मानना है कि यूक्रेन की सेना सोवियत जमाने के टी-72 टैंक की वजह से संघर्ष कर रही है। यह ऐलान ऐसे समय पर हुआ है जब जर्मनी ने भी ऐलान किया है कि वह 14 लेपर्ड-2 टैंक को यूक्रेन को देने जा रहा है। इससे अब यह साफ हो गया है कि अन्‍य पश्चिमी देश भी जर्मनी का अनुसरण कर सकते हैं। इससे पहले जर्मनी और अमेरिका के बीच टैंक भेजने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद अमेरिका को झुकना पड़ा। पिछले साल मार्च में बाइडन ने कहा था कि वह यूक्रेन को आक्रामक हथियार नहीं देने जा रहे हैं क्‍योंकि इससे तीसरे विश्‍वयुद्ध का खतरा है।

बाइडन ने यह भी कहा था कि हम यूक्रेन में तीसरा विश्‍वयुद्ध नहीं लड़ने जा रहे हैं। अब ट्रंप भी बाइडन की चेतावनी को दोहरा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से की गयी ताजा गोलाबारी में यूक्रेन के कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। नए हताहतों में दक्षिणी शहर खेरसॉन में हमले में कम से कम दो नागरिकों की मौत होने की घटना शामिल है। खेरसॉन पर यूक्रेन की सेना ने नवंबर में कब्जा कर लिया था।

यूक्रेन में मिसाइलों और ड्रोन से हमले तेज
इसके अलावा दोनेत्स्क प्रांत में भी दो लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके अलावा रूसी सेना ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। रूसी सेना के इन हमलों के बाद अमेरिका और जर्मनी ने यूक्रेन की मदद के लिए उसे शक्तिशाली टैंक देने की घोषणा की है। इसके अलावा अन्य पश्चिमी देशों ने कहा कि वे भी यूक्रेन को शक्तिशाली टैंक की आपूर्ति करेंगे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...