10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपति के पीछे-पीछे 'वेश्यालय' पहुंच गई महिला, नजारा देखने के बाद दे...

पति के पीछे-पीछे ‘वेश्यालय’ पहुंच गई महिला, नजारा देखने के बाद दे कुटाई…दे कुटाई

Published on

बैंकॉक

थाईलैंड में एक अजीबोरगीब मामला देखने को मिला है। यहां एक महिला ने अपने पति को मसाज पार्लर में एक लड़की के साथ पकड़ लिया। पति अपनी पत्नी को देखते ही फरार हो गया, लेकिन महिला ने लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद उसने उसे नग्न करके पीट दिया। यह मामला थाइलैंड के फुकेत का है। महिला का पति घूमने का बहाना कर बाहर निकला था। लेकिन वह एक मसाज पार्लर में चला गया। बताया जा रहा है कि महिला ने पति के फोन में मसाज पार्लर की लड़की के साथ उसकी फोटो देखी थी।

इसके बाद से ही महिला को अपने पति पर शक था। पति के बाहर जाते ही वह भी उसका पीछा करने लगी। मसाज पार्लर में शख्स को गए पांच मिनट भी नहीं हुए थे कि वह भी पीछे-पीछे आ धमकी। यहां उसने देखा कि एक लड़की बिना कपड़ों के सिर्फ तौलिया लपेटे बैठी है। गुस्साई पत्नी ने उसका तौलिया खींच लिया। इतने पर भी वह न रुकी और उसे थप्पड़ मारने लगी। लगभग पांच मिनट तक महिला उसे थप्पड़ मारती रही। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

माफी मांगती रही लड़की
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला लड़की को पीट रही है और वह डरी हुई है। महिला उसका फोन भी छीनने की कोशिश कर रही है। मसाज पार्लर की कई अन्य लड़कियों ने इस घटना को देखा है। इस दौरान वह लड़की माफी की भीख मांगती रही। मसाज पार्लर की लड़की कह रही थी कि उसे बिल्कुल भी पता नहीं था कि वह शख्स शादीशुदा है। वह अब उससे दोबारा नहीं मिलेगी।

पुलिस करेगी कार्रवाई
मुअनग फुकेत प्रांतीय पुलिस स्टेशन के कर्नल सारावुत चौरासित ने कहा, ‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि घटना कहां हुई है? अभी इस मसाज पार्लर की पहचान नहीं हो सकी है। अभी तक किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है। लेकिन हम चाहेंगे कि पीड़िता घटना की शिकायत करे।’ एक स्थानीय वकील ने कहा कि यह हमला एक अपराध है। पीड़ित के पास अधिकार है कि वह इसकी रिपोर्ट करे। उन्होंने कहा, ‘एक महिला को नग्न कर पीटा जाए यह स्वीकार नहीं है।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...