10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यजो भारत में पैदा हुआ वह हिंदू कहलाने का हकदार... किसको याद...

जो भारत में पैदा हुआ वह हिंदू कहलाने का हकदार… किसको याद कर बोले केरल के राज्यपाल

Published on

तिरुवनंतपुरम

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खां के उन शब्दों को याद किया, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक सदी पहले खुद को हिंदू कहने का आग्रह किया था। यहां एक हिंदू सम्मेलन में राज्यपाल ने सर सैयद खां की ओर से आर्य समाज की बैठक के दौरान कही गई बात का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि आपको मुझे हिंदू कहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि औपनिवेशिक शासन के दौरान जब सर सैयद ने विधान परिषद में अपना कार्यकाल पूरा किया, तो आर्य समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल ने कहा कि सर सैयद ने आर्य समाज के सदस्यों से कहा था कि वे उन्हें हिंदू क्यों नहीं कहते और वह हिंदू शब्द को धार्मिक शब्द नहीं मानते। राज्यपाल ने सर सैयद के शब्दों को याद करते हुए कहा कि लेकिन, मेरी आपके (आर्य समाज के सदस्यों) के खिलाफ गंभीर शिकायत यह है कि आप मुझे हिंदू क्यों नहीं कहते? मैं हिंदू शब्द को कोई धार्मिक शब्द नहीं मानता … हिंदू एक भौगोलिक शब्द है।

उन्होंने अलीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि कोई भी जो भारत में पैदा हुआ है, कोई भी जो भारत में उत्पादित भोजन पर निर्भर है, कोई भी जो भारत की नदियों से पानी पीता है, वह खुद को हिंदू कहने का हकदार है और इसलिए आपको मुझे हिंदू कहना चाहिए”।

सम्मेलन का आयोजन उत्तरी अमेरिका के केरल हिंदू संगठन (केएचएनए) की ओर से किया गया। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने यहां मस्कट होटल में आयोजित सम्मेलन के समापन सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में यह महसूस कराने की साजिश चल रही है कि यह कहना गलत है कि मैं हिंदू हूं।

Latest articles

बीएचईएल प्रबंधन को यूनियनों ने सौंपा ज्ञापन, वेतनमान और बोनस सहित कई मांगें उठाईं

भोपाल। भेल भोपाल में कार्यरत कर्मचारी यूनियनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को...

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...