18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबॉस ने पहले नोटों का लगाया 'पहाड़', फिर 40 कर्मचारियों में बांट...

बॉस ने पहले नोटों का लगाया ‘पहाड़’, फिर 40 कर्मचारियों में बांट दिए 70 करोड़ रुपए

Published on

नई दिल्ली ,

एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. ऑफिस पार्टी के दौरान कंपनी के प्रबंधकों ने स्टेज पर नोटों का ढेर लगा दिया और फिर बारी-बारी से इसे कर्मचारियों में डिस्ट्रीब्यूट किया. इस रोचक मामले का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद चीनी सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो रही है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला चीन के हेनान प्रांत का है. यहां क्रेन निर्माता कंपनी Henan Mine ने अपने कर्मचारियों को 61 मिलियन युआन (70 करोड़ रुपये से ज्यादा) का बोनस बांटा. बोनस देने से पहले कंपनी ने स्टेज पर 2 मीटर ऊंचा नोटों का ढेर लगाया. फिर बारी-बारी से कर्मचारियों को बोनस दिया.

कंपनी ने 17 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें स्टेज पर नोटों के ढेर को दिखाया गया है. इस दौरान कंपनी के तीन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 5-5 मिलियन युआन (18-18 करोड़ रुपये) दिए गए.

जबकि 30 से ज्यादा अन्य कर्मचारियों को 1-1 मिलियन युआन से सम्मानित किया गया. कुल 40 कर्मचारियों को कंपनी की ओर से पैसे मिले. इतना ही नहीं, प्रोग्राम में पैसे की गिनती प्रतियोगिता भी रखी गई थी. इसमें कर्मचारियों के परिजन को तय समय में नोट गिनने पर इनाम दिया गया.

कंपनी ने अकेले इस प्रतियोगिता में 12 मिलियन युआन (14 करोड़ रुपये से ज्यादा) खर्च किए. सबसे तेज नोट गिनने वाले को 157,000 युआन प्राप्त हुए. एक वीडियो में काले सूट और लाल स्कार्फ पहने पुरुषों के एक समूह को स्टेज से हाथों में समेटकर नकदी ले जाते दिखाया गया है.

बताया गया कि कोविड के दौर में भी इस वित्त वर्ष में Henan Mine ने पिछले साल से 23 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा कमाया है. कंपनी की स्थापना 2002 में हुई थी और इसमें पांच हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. इतना ही नहीं, पिछले तीन वर्षों से कंपनी में कोई छंटनी नहीं हुई है. कंपनी के कर्मचारियों के औसत वेतन में हर साल 30 फीसदी की बढ़ोतरी भी हुई है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...