18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय9 लाख की आबादी वाले इस देश ने चीन को दिखाई आंख,...

9 लाख की आबादी वाले इस देश ने चीन को दिखाई आंख, सुरक्षा समझौता रद्द किया, भारत से खास संबंध

Published on

सुवा

चीन इन दिनों रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दुनिया के छोटे-छोटे देशों के साथ सुरक्षा समझौता कर रहा है। इसका प्रमुख मकसद इन देशों में अपनी पैठ को मजबूत कर चीनी मिलिट्र बेस स्थापित करने की है। चीन की इस चाल के बारे में अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैस देश कई बार पूरी दुनिया को सतर्क कर चुके हैं। इस बीच लगभग 9 लाख की आबादी वाले एक छोटे से देश फिजी ने चीनी सुरक्षाा समझौता को रद्द कर दिया है। फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने कहा कि फिजी पुलिस फोर्स की सहायता के लिए हमें चीन के सरकारी सुरक्षाकर्मियों की जरूरत नहीं है। फिजी और चीन में 2011 में सुरक्षा समझौते को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। इसके बाद 2021 में चीन ने फिजी में एक चीनी पुलिस संपर्क अधिकारी को तैनात किया था।

2011 में फिजी और चीन में बनी थी सहमति
2011 में फिजी पुलिस बल और चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन के कारण फिजी के पुलिस अधिकारियों को चीन में प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बाद चीनी पुलिस अधिकारियों को तीन से छह महीने के लिए अटैचमेंट प्रोग्राम के तहत फिजी में तैनात किया गया था। सितंबर 2021 में चीन ने फिजी में एक चीनी पुलिस लाइजनिक ऑफिसर को भी नियुक्त किया था। इस नियुक्ति को दोनों देशों के रक्षा सबंधों में मील का पत्थर के तौर पर देखा गया था। हालांकि, फिजी में आम नागरिकों और विपक्ष ने सरकार के इस फैसले का विरोध भी किया था।

पीएम राबुका बोले- हमारी प्रणाली चीन से अलग
अब चीन के साथ सुरक्षा समझौता ज्ञापन को रद्द करने के बाद प्रधानमंत्री राबुका ने द फिजी टाइम्स से कहा कि हमें इस समझौते को जारी रखने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमारी प्रणालियां अलग हैं। लोकतंत्र की हमारी प्रणाली और न्याय प्रणाली अलग हैं इसलिए हम उनके पास वापस जाएंगे जिनके पास समान प्रणाली है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे अन्य देशों के अधिकारी रह सकते हैं क्योंकि उनकी व्यवस्था फिजी के समान है।

फिजी का भारत से पुराना कनेक्शन
फिजी प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। 18264 वर्ग किलोमीटर में फैले इस देश की कुल आबादी 9 लाख 25 हजार है। फिजी की खोज 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान डच और अंग्रेज खोजकर्ताओं ने की थी। 1970 तक फिजी एक अग्रेजी उपनिवेश था। गुलामी के दौरान अंग्रेजों ने काम के लिए भारत से बड़ी संख्या में लोगों को फिजी भेजा था। इसमें अधिकतर नागरिक उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। ऐसे में फिजी में भोजपुरी बोली का काफी ज्यादा प्रभाव है। फिजी मे बोली जाने वाली हिन्दी अवधी भाषा का ही एक स्वरूप है। फिजी मे अवध क्षेत्र का बहुत प्रभाव है, यहां रामायण का बोली पर भी बहुत गहरा प्रभाव है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...