20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशहबाज का गिड़गिड़ाना बेकार, यूएई का 'खैरात' से इंकार, बैंक से लेकर...

शहबाज का गिड़गिड़ाना बेकार, यूएई का ‘खैरात’ से इंकार, बैंक से लेकर एयरलाइन तक बेचगा पाकिस्‍तान

Published on

दुबई

पाकिस्‍तान आर्थिक संकट से डिफॉल्‍ट होने की कगार पर पहुंच गया है। पाकिस्‍तान के दोस्‍त मुल्‍कों सऊदी अरब, संयुक्‍त अरब अमीरात और चीन ने अब साफ कर दिया है कि वे शहबाज सरकार को खैरात नहीं देने जा रहे हैं। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले दिनों यूएई का दौरा किया था लेकिन वह बेकार रहा। यही नहीं यूएई के राष्‍ट्रपति पाकिस्‍तान के दौरे पर आने वाले थे लेकिन उन्‍होंने अपना दौरा ही रद कर दिया। अब थक हारकर शहबाज सरकार यूएई को पाकिस्‍तान की 5 बड़ी सरकारी कंपनियों में हिस्‍सेदारी बेचने जा रही है। पाकिस्‍तान आईएमएफ से भी लोन के लिए बातचीत कर रहा है।

शहबाज सरकार ने पाकिस्‍तान की सरकारी तेल और गैस कंपनी, पाकिस्‍तान पेट्रोलियम लिमिटेड, नैशनल बैंक ऑफ पाकिस्‍तान, पाकिस्‍तान इंटरनैशनल एयरलाइन, पाकिस्‍तान नैशनल शिपिंग कार्पोरेशन में हिस्‍सेदारी बेचने के लिए यूएई को प्रस्‍ताव दिया है। पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक सरकार ने कथित रूप से यूएई की दो कंपनियों को इन पाकिस्‍तानी कंपनियों में हिस्‍सेदारी बेचने का प्रस्‍ताव दिया है। इससे पहले सऊदी अरब और यूएई ने साफ कह दिया था कि वह अब फ्री में पाकिस्‍तान को अरबों डॉलर की मदद नहीं देंगे।

सरकारी कंपनियों में हिस्‍सेदारी बेच रहे शहबाज
इसके बाद अब पाकिस्‍तान सरकार यूएई को अपनी सरकारी कंपनियों में हिस्‍सेदारी बेचने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक शहबाज शरीफ की यूएई की यात्रा के दौरान यह प्रस्‍ताव दिया गया। पाकिस्‍तान ने यूएई से मांग की थी कि पाकिस्‍तानी सामानों को यूएई के बाजार में और ज्‍यादा पहुंच दी जाए। शहबाज शरीफ ने यूएई की दो बड़ी कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की थी और उन्‍हें सोलर पॉवर, एयरपोर्ट प्रबंधन आदि में निवेश करने के लिए प्रस्‍ताव दिया था। यूएई की इन दिग्‍गज कंपनियों के पास 300 अरब डॉलर का निवेश पोर्टफोलियो है।

यूएई की इन कंपनियों ने पाकिस्‍तान की फायदे में चल रही कंपनियों में निवेश की इच्‍छा जताई है। शहबाज शरीफ चाहते थे कि यूएई के राष्‍ट्रपति से पाकिस्‍तान आने पर और ज्‍यादा लोन के बारे में बात करेंगे लेकिन शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नहयान ने ऐन मौके पर अपने दौरे को ‘खराब मौसम’ बताकर रद कर दिया। इससे शहबाज सरकार को भारी बेइज्‍जती का सामना करना पड़ा है। यूएई पहले ही पाकिस्‍तान को 1 अरब डॉलर का नया लोन देने का ऐलान कर चुका है। साथ ही 2 अरब डॉलर के पुराने लोन को वापस नहीं मांगा है।

आईएमएफ की शरण में गया पाकिस्‍तान
पाकिस्‍तान अपनी राजधानी इस्‍लामाबाद के एयरपोर्ट का मैनेजमेंट यूएई की कंपनी को देना चाहता है। पाकिस्‍तान यह भी चाहता है कि यूएई के साथ उसका व्‍यापार 10.6 अरब डॉलर तक पहुंच जाए। पाकिस्‍तान को कहीं भी लोन नहीं मिलने के बाद अब उसे फिर से आईएमएफ की शरण में जाना पड़ा है जिसने पाकिस्‍तान सरकार को कई सौ अरब डॉलर के नए टैक्‍स लगाने के लिए कहा है। यही वजह है कि पेट्रोल की कीमतों में भारी इजाफा किया गया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...