20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के साथ युद्ध के लिए तैयार नहीं अमेरिकी सेना... जनरल की...

चीन के साथ युद्ध के लिए तैयार नहीं अमेरिकी सेना… जनरल की चेतावनी से खुल गई पोल

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका और चीन के बीच युद्ध की आशंकाओं के बीच पूर्व मिलिट्री जनरल ने बड़ी चेतावनी दी है। रिटायर्ड अमेरिकी जनरल जैक कीन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका की सेना चीन के साथ युद्ध के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका और चीन के संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों ही देशों में ताइवान, दक्षिण चीन सागर, तिब्बत, हॉन्ग कॉन्ग, उइगर जैसे कई मुद्दों पर विवाद है। इस बीच अमेरिकी वायु सेना के एयर मोबिलिटी कमांड के प्रमुख जनरल माइक मिन्हान ने अधिकारियों को मेमो भेजकर चीन के साथ युद्ध की भविष्यवाणी की है। अमेरिकी कांग्रेस के वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद माइकल मैककॉल ने भी जनरल माइक मिन्हान के बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि ताइवान के मुद्दे पर चीन से संघर्ष की आशंका काफी ज्यादा है।

पूर्व जनरल का दावा- चीन के पास ज्यादा हथियार
फॉक्स न्यूज पर इंटरव्यू के दौरान पूर्व अमेरिकी जनरल जैक कीन ने कहा कि अगर चीन के साथ कोई संघर्ष हुआ तो अमेरिका तैयार नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है और हमें ध्यान देना चाहिए कि हम उतने तैयार नहीं हैं, जितना हमें होना चाहिए। हमारे पास इस क्षेत्र में एक प्रभावी सैन्य प्रतिरोध नहीं है। चीन के पास अमेरिका से अधिक जहाज, अधिक विमान और अधिक मिसाइलें हैं।

ताइवान की तुलना रूस-यूक्रेन युद्ध से की
जनरल कीन ने ताइवान के भविष्य पर चेतावनी देते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध से तुलना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका को ताइवान की सैन्य जरूरतों को जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अमेरिकी कंपनियों के पास मित्र देशों के कई हथियारों की डील लटकी पड़ी है। उन्होंने कहा कि में उस सिस्टम को सुधारना होगा, जिससे मदद को जल्द से जल्द भेजा जा सके। ताइवान ने 2019 में अमेरिका के साथ एम1ए2 टैंक की डील की थी। लेकिन, अब अमेरिका ने पहले यूक्रेन और फिर पोलैंड को टैंक भेजने का निर्णय लिया है।

अमेरिकी सेना को हमेशा तैयार रहने का दिया मंत्र
कीन ने कहा कि हमें ताइवान की मदद करनी है और हमें अपनी समस्या खुद सुलझानी है। वास्तव में हमें इसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। हमें जोखिम को दूर करना होगा और हमेशा तैयार रहना होगा। ऐसे में ही हम युद्ध को रोक सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी वायु सेना के जनरल माइक मिन्हान के चीन के साथ युद्ध के जोखिम की भविष्यवाणी से असहमत हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...