20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'अपने घर का कचरा दूसरों के घर में फेंकना बंद करो', पेशावर...

‘अपने घर का कचरा दूसरों के घर में फेंकना बंद करो’, पेशावर धमाके पर तालिबान ने पाकिस्तान को सुनाया

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुए आतंकी हमले में 101 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले के लिए पाकिस्तान सुरक्षा में चूक को जिम्मेदार ठहरा रहा है। पाकिस्तान में इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के एक धड़े ने ली है। लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कहना है कि आतंकी अफगान बॉर्डर के पास इकट्ठा हैं। पाकिस्तान पहले भी कहता रहा है कि अफगान तालिबान अपनी धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करने के लिए दे रहा है। अब पाकिस्तान के इन आरोपों पर तालिबानी सरकार के विदेश मंत्री मुल्ला आमीर मुत्ताकी ने प्रतिक्रिया दी है।

टोलो न्यूज के मुताबिक अमीर मुत्ताकी ने कहा, ‘पाकिस्तान को अपना कचरा दूसरों के घरों में नहीं फेकना चाहिए। पाकिस्तान अपनी समस्याओं को खुद देखे और इसके लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराना छोड़ दे। पाकिस्तान को पेशावर धमाके के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।’ ये हमला पुलिस लाइन की एक मस्जिद में हुआ है, जो पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ा हमला है। पेशावर के एक वरिष्ठ अधिकारी काशिफ आफताब अब्बासी के मुताबिक इस हमले में 225 लोग घायल हुआ है, जिनमें से कुछ अभी भी गंभीर है।

शरीर पर पहन रखा था बम
जानकारी के मुताबिक धमाके के वक्त मस्जिद में 300 लोग थे। हमलावर ने एक जैकेट पहन रखा था, जिस पर बम लगा था। धमाके के कारण छत का एक हिस्सा उड़ गया। मरने वालों और घायलों में ज्यादातर लोग पुलिसकर्मी थे। मुख्य बचाव अधिकारी बिलाल फैजी ने कहा कि बचाव दल मंगलवार को भी घटनास्थल पर काम कर रहा था। मलबे में अंदर लोग अभी भी फंसे हुए थे। मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा थी, कि लगभग हर कब्रिस्तान में शोकाकुल लोग थे।

सुरक्षा में चूक से हुआ हमला
आतंकवाद रोधी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हमलावर मस्जिद तक कैसे पहुंचा। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर गुलाम अली ने कहा कि ये सुरक्षा में चूक है। इस हमले के मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस हमले के बाद सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने आतंकी समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है

Latest articles

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...