20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाल श्रीलंका को बचाने के लिए चीन ने कुछ नहीं किया, अमेरिकी...

कंगाल श्रीलंका को बचाने के लिए चीन ने कुछ नहीं किया, अमेरिकी राजनयिक ने खोली ड्रैगन की पोल

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब है, लेकिन दक्षिण एशिया में एक और देश हैं, जो आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यह देश है श्रीलंका। श्रीलंका के आर्थिक संकट ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। राजनीतिक मामलों की अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी विक्टोरिया नूलैंड ने श्रीलंका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन ने श्रीलंका को कर्ज की शर्तों में न के बराबर रियायत दी है। ये श्रीलंका के लिए पर्याप्त नहीं है। इसलिए अमेरिका श्रीलंका के लिए जल्द से जल्द एक IMF की डील चाहता है।

उन्होंने सबसे बड़े द्वीपक्षीय लेनदार होने के नाते चीन से विश्वसनीय और विशिष्ट आश्वासन देने का आह्वान किया, जो IMF की शर्तों के मानक से मेल खाता हो। उन्होंने कहा कि IMF का पैकेज श्रीलंका को उसके मौजूदा आर्थिक संकट से निकालने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण है। अमेरिका चाहता है कि इस संकट का समाधान हो। श्रीलंका की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ समय से उथल-पुथल देख रही है। श्रीलंका 1948 में आजादी के बाद से अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

भारत ने की मदद
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद को भारत आगे आया था। श्रीलंका दवा, ईंधन और खाद जैसी जरूरतों को पूरा कर सके, इसके लिए भारत ने 4 बिलियन डॉलर की सहायता भेजी थी। IMF से 2.9 बिलियन डॉलर का फंड पाने के लिए श्रीलंका को अपने लेनदारों से वित्तपोषण के आश्वासन की आवश्यक्ता है। अब तक भारत ही एकमात्र लेनदार रहा है, जिसने IMF के पैकेज के वित्तपोषण का आश्वासन दिया है। भारत की मदद दुनिया के लिए संकेत है कि वह श्रीलंका की सहायता के लिए आगे आए।

चीन से मदद की उम्मीद
नूलैंड की यात्रा दिखाता है कि अमेरिका उसे जल्द से जल्द आर्थिक संकट से निकालना चाहता है। क्योंकि श्रीलंका जितना आर्थिक रूप से कमजोर होगा उसके चीन की तरफ झुकने के अवसर बढ़ जाएंगे। अमेरिका को उम्मीद है कि चीन समेत अन्य देश श्रीलंका के समान वित्तपोषण का आश्वासन देंगे।

Latest articles

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...

मप्र में तेज गर्मी का असर, 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट; तापमान 44 डिग्री के करीब

भोपाल। मप्र में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह...

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...