21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यलोनावला के विस्प्रिंग वुड्स होटल में लड़के-लड़कियों का 'न्यूड डांस', 9 युवतियों...

लोनावला के विस्प्रिंग वुड्स होटल में लड़के-लड़कियों का ‘न्यूड डांस’, 9 युवतियों समेत 53 लोग गिरफ्तार

Published on

लोनावला

महाराष्ट्र समेत देश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन लोनावला के व्यू व्हिस्परिंग वुड्स होटल में लड़के लड़कियों की न्यूड डांस पार्टी पर पुलिस की छापेमारी हुई है। आधी रात तेज आवाज में गाने लगाकर नंगे बदन अश्लील डांस कर रहे 53 लोगों को लोनावला पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। जिसमें से 44 पुरुष और 9 लड़की है। लोनावला के डीवाईएसपी सत्यसाईं कार्तिक द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोनावला इलाके के होटल वालों के बीच में खौफ का माहौल है।

पुलिस की माने तो उन्हें इस बात की सूचना मिली थी कि लोनावला के व्हिस्परिंग वुड्स होटल में युवक-युवतियों द्वारा नंगे बदन अश्लील डांस किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर होटल पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 53 लोगों को बिना कपड़ों के डांस करते हुए पाया। पुलिस ने मौके से साउंड सिस्टम को ज़ब्त करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
लोनावला इलाके के आसपास पुणे और मुंबई समेत कई पर्यटन स्थल हैं। जहां लोग घूमने-फिरने और रहने के लिए आते रहते हैं। पुलिस को इस बात का शक है कि इस न्यूड डांस पार्टी में स्थानीय लोगों के अलावा कुछ बाहरी लोगों का भी समावेश है। पुलिस ने कई युवक-युवतियों को नशे की हालत में पाया है। पुलिस ने जैसे ही है छापेमारी की कई लोगों ने घटनास्थल से भागने का भी प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने सभी लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

इस मामले में पुलिस कांस्टेबल संदीप अजीनाथ बोराडे द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद लोनावला सिटी पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 34 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहने वाले होटल मालिक भी सदमे में हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...