9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाल होने के कगार पर पाकिस्तान और शहबाज शरीफ को कश्मीर की...

कंगाल होने के कगार पर पाकिस्तान और शहबाज शरीफ को कश्मीर की चिंता, जानें अब क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कंगाल होने की तरफ तेजी से बढ़ रही है और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कश्मीर-कश्मीर चिल्ला रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि कश्मीर मुद्दे को 20 साल तक लटकाए रखने की साजिश रची गई। उन्होंने दावा किया कि कोई भी पाकिस्तानी इस बारे में सोच नहीं सकता। उनके इस दावे के बाद इमरान खान को भी कश्मीर मुद्दे पर शेखी बघारनी पड़ी है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है और भारत की वैश्विक कूटनीति की सफलता ने पाकिस्तान को कोने में धकेल दिया है, खासकर प्रमुख इस्लामिक देशों में लेकिन शहबाज शरीफ कश्मीर मुद्दे को हवा देने में व्यस्त हैं।

शहबाज ने कश्मीर में जनमत संग्रह का किया समर्थन
पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, कुछ समय पहले, कुछ लोगों ने (स्पीकर के) कक्ष में मेरे साथ साझा किया कि अगले 20 वर्षों तक कश्मीर में जनमत संग्रह को टालने की साजिश रची गई थी। कश्मीरियों के साथ इससे बड़ी कोई साजिश और क्रूरता नहीं हो सकती है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा, मुझे लगता है कि कोई भी पाकिस्तानी राजनेता या सैनिक ऐसा कुछ सोच भी नहीं सकता है।

शहबाज ने आईएमएफ का का दुखड़ा रोया
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शरीफ का खुलासा पर्दे के पीछे की कूटनीति के माध्यम से 20 वर्षों से कश्मीर मुद्दे के ठंडे बस्ते में होने के बारे में कुछ समय से चल रही अफवाहों की परोक्ष पुष्टि थी। उन्होंने इसमें कोई विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा- हम बड़ी वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। जब मैं यहां आपसे बात कर रहा हूं, इस्लामाबाद में आईएमएफ का प्रतिनिधिमंडल हर किताब और एक-एक पैसे की सब्सिडी की जांच कर रहा है। शरीफ ने कहा- हमें जीना है, लेकिन जीवित राष्ट्रों की तरह, न कि भीख के कटोरे के साथ। यह पिछले 75 वर्षों में होता रहा है, लेकिन कहीं न कहीं इसे रोकना होगा और यह तब रुकेगा जब पूरा देश गरीबी, भुखमरी और महंगाई को चुनौती देने के लिए एकजुट होगा और देश के आंतरिक संसाधनों को उत्पन्न करेगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...