13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखुद पीठ पर पत्‍थर गिरने का डर, फिर भी भाई को बचाती...

खुद पीठ पर पत्‍थर गिरने का डर, फिर भी भाई को बचाती रही 7 साल की बहन, 17 घंटे बाद मलबे से आए दोनों मासूम

Published on

अंकारा

छह फरवरी 2023 का दिन तुर्की और सीरिया के इतिहास से कभी नहीं मिटाया जा सकेगा। तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आए एक भूकंप ने सबकुछ तबाह कर दिया। अब तक करीब आठ हजार लोगों की मौत हो चुकी है और कई तस्‍वीरें दिल तोड़ने वाली हैं। कई मासूम बच्‍चों की भी मौत हुई हैं। लेकिन इसी भूकंप के मलबे से एक ऐसी तस्‍वीर आई है जो नाउम्‍मीदगी में भी एक उम्‍मीद जगा जाती है। यह तस्‍वीर है एक सात साल की बच्‍ची और उसके भाई की। इस तस्‍वीर ने भाई बहन के खूबसूरत रिश्‍ते को फिर अमर कर दिया जो इस दुनिया में सबसे प्‍यारा है। इन दोनों बच्‍चों को 17 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अपना डर किनारे, भाई सबसे पहले
भूकंप का मलबा जो खुद अपने आप में डराने वाली चीज है, उसके अंदर यह बच्‍ची बिना डरे-घबराए अपने भाई की रक्षा करती रही। खुद उसकी पीठ से कुछ ऊपर एक पत्‍थर था लेकिन वह अपने प्‍यारे भाई को चोट नहीं लगने देना चाहती थी। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये बच्‍ची उसकी बहन है। मगर यूनाइटेड नेशंस (UN) के प्रतिनिधि मोहम्‍मद साफा जिन्‍होंने इस तस्‍वीर को ट्वीट किया है, उन्‍होंने इस दूसरे बच्‍चे को उसका भाई बताया है।

साफा ने लिखा, ‘यह सात साल की बच्‍ची अपने छोटे भाई के सिर पर हाथ रखकर उसकी रक्षा कर रही है जबकि दोनों मलबे में 17 घंटे तक फंसे रहे। इस तस्‍वीर को किसी ने शेयर नहीं किया और अगर वह मर जाती तो हर कोई इसे शेयर कर रहा होता।’ साफा ने अंत में लिखा, ‘पॉजिटिविटी को शेयर करिए।’ तुर्की और सीरिया दोनों ही देशों में जमकर तबाही हुई है। इस तबाही में कई बच्‍चों ने अपनी जान गंवाई है तो कुछ बचकर बाहर निकले हैं। खून जमाने वाला तापमान यहां पर राहत कार्यों में बाधा डाल रहा है। राहत और बचावकर्मी बिना रूके और थके मलबे से बच्‍चों को निकालने का काम कर रहे हैं।

बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
सैंकड़ों राहतकर्मी दूर-दूर तक फैले मलबे से बचे हुए लोगों को निकाल रहे हैं। अथॉरिटीज को डर है कि सोमवार को आए भूकंप के बाद मरने वालों की तादाद में इजाफा हो सकता है। भूकंप के बाद लगातार आ रहे झटकों ने स्थिति को विकट बना दिया है। तुर्की और सीरिया दोनों ही देशों में बर्फीला तूफान आया हुआ है। इसकी वजह से तापमान जीरो से भी नीचे चला गया है। सीरिया में जिस जगह पर भूकंप आया, वो हिस्‍सा सरकार और विद्रोहियों के बीच बंटा हुआ है।

1700 बिल्डिंग्‍स तबाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैंकड़ों की संख्‍या में परिवार इस समय विद्रोहियों के हिस्‍से वाली जमीन पर मलबे के नीचे दबे हुए हैं। तुर्की में भूकंप की वजह से हजारों इमारतें गिर गई हैं। बताया जा रहा है कि करीब 1700 बिल्डिंग्‍स भूकंप में धाराशायी हो गई हैं। तुर्की के दियारबाकिर के अलावा सीरिया के अलेप्‍पा और हमा में हर तरफ बिल्डिंग्‍स का मलबा है। उत्‍तर-पूर्व दिशा में 330 किलोमीटर तक यह मलबा फैला हुआ है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...