10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरेस्क्यू ऑपरेशन में मौसम बना मुसीबत, 7 हजार से ज्यादा की मौत,...

रेस्क्यू ऑपरेशन में मौसम बना मुसीबत, 7 हजार से ज्यादा की मौत, कई इलाकों में बिजली और तेल की किल्लत

Published on

नई दिल्ली

तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। बचावकर्मी तीन दिन से लगातार लोगों को बचाने में जुटे हैं। खराब मौसम और कड़ाके की ठंड में रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि, बचावकर्मी लगातार लोगों की मदद में जुटे हैं और मलबे में दबे लोगों को निकाल रहे हैं। जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, चुनौती भी बढ़ती जा रही है क्योंकि लोग मलबे में दबे हैं और उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालना होगा।

अब तक 7,200 लोगों की गई जान
1999 के बाद यह दूसरा ऐसा भूकंप है, जिसने इतने बड़े स्तर पर तबाही मचाई है। 7.8 तीव्रता वाले इस भूकंप के कारण स्कूलों, अस्पतलों और अपार्टमेंट की हजारों इमारतें ढह गई हैं। इनमें दबकर हजारों लोगों की जान चली गई। अभी तक 7,200 लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र ने आशंका जताई है कि मरने वालों में हजारों बच्चे भी हो सकते हैं। तुर्की में सोमवार को एक के बाद एक 3 भूकंप आए, जिनमें दो भूकंप की तीव्रता 7.8 और 7.5 थी। सबसे ज्यादा तबाही 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के कारण हुई है। भूकंप के बाद भी यहां कई आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए।

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई दिक्कत
तुर्की में बेहद ठंड है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किलभरा होता जा रहा है और बेघरों के लिए स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। इस भूकंप में लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं। ऐसे में खुले आसमान के नीचे ठंड में समय गुजारना लोगों के लिए बेहद मुश्किलभरा होता जा रहा है। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर बिजली और तेल की भी किल्लत है। प्रभावित क्षेत्रों में बचावकर्मी रात-दिन बचावकार्यों में जुटे हैं। कई लोग जान बचाने के लिए मलबों के टीलों पर पहुंच गए ताकि उनके दोस्त, रिश्तेदारों और पड़ोसियों को उन्हें ढूंढने में आसानी हो। सोमवार को भी तुर्की के राष्ट्रपति तईप एर्दोगन ने कहा था कि खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन और ज्यादा दिक्कतभरा होता जा रहा है। हालांकि, कड़ाके की ठंड में भी सभी लोग मदद करने में जुटे हैं।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने जताई चिंता
इस बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस ने तुर्की के हालातों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ये समय के खिलाफ दौड़ है, जैसे-जैसे समय बीत रहा ही, चुनौती भी बढ़ती जा रही है। अधिकारियों ने सीरिया को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि वह पहले से ही सिविल वॉर के कारण सालों से मानवीय संकट से गुजर रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...