10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकर्ज के लिए दुनिया के सामने नया बहाना लेकर आए बिलावल, IMF...

कर्ज के लिए दुनिया के सामने नया बहाना लेकर आए बिलावल, IMF से बोले- अब तो दे दो पैसा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के तेवर इन दिनों नरम पड़ते दिख रहे हैं। वह देश की कंगाली देखते हुए अब पैसों के लिए अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि बिलावल ने बाढ़ पीड़ितों को सामने कर आईएमएफ से कर्ज देने की गुजारिश की है। बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष बाढ़ प्रभावितों की दुर्दशा पर विचार करने और आर्थिक संकट से निकालने के लिए बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने आईएमएफ से कहा कि वे कर्ज को लेकर जारी बातचीत के बीच उन बाढ़ पीड़ितों दुर्दशा को न भूलें। पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अगर जल्द की पाकिस्तान को आईएमएफ का बेलआउट पैकेज नहीं मिला तो वह दिवालिया हो सकता है।

सिंध में दुनिया से मदद की अपील की
सिंध प्रांत में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) के सहयोग से बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण परियोजना का अनावरण करते हुए बिलावल भुट्टो जरदारी ने पाकिस्तान सरकार और आईएणएफ से महामारी के दौरान देश भर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी बेहतरी के लिए सुधारों का सुझाव देने के लिए आईएमएफ सहित अंतरराष्ट्रीय संगठनों की भी जिम्मेदारी थी। बाढ़ प्रभावितों को भी सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे मौजूदा स्थिति से बाहर आ सकें।

बिलावल ने बाढ़ का दुखड़ा रोया
बिलावल ने दुखड़ा रोते हुए कहा कि बाढ़ के कारण देश को अभूतपूर्व नुकसान का सामना करना पड़ा क्योंकि 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए जबकि 50 लाख एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हो गई। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है लेकिन इस बाढ़ ने हमारी कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उन देशों का शुक्रगुजार है जिन्होंने जिनेवा सम्मेलन में हमारी अपेक्षाओं से अधिक प्रतिज्ञा की। बिलावल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भी उनके समर्थन के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों या हमारे प्रधानमंत्री सहित गणमान्य लोगों ने जब भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, तो घरों के पुनर्निर्माण की सबसे बड़ी मांग थी। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया कठिन थी और इसमें समय लगेगा लेकिन हमने कोशिश नहीं छोड़ी।

पीएम मोदी को बोला था अपशब्द
बिलावल भुट्टो जरदारी ने कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द बोले थे। इस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। दुनियाभर के एक्सपर्ट्स, जिसमें पाकिस्तानी भी शामिल थे, उन्होंने कहा कि बिलावल का बयान उनके पद के अनुरूप नहीं है। इससे भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर नकारात्मक असर भी पड़ा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी बिलावल के इस बयान से नाराज हुए थे, लेकिन गठबंधन की मजबूरी के कारण वे कुछ कर नहीं पाए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...