10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्वतंत्रता जीतेगी, रूस हारेगा... ब्रिटिश संसद से जेलेंस्की की हुंकार, मांगे लड़ाकू...

स्वतंत्रता जीतेगी, रूस हारेगा… ब्रिटिश संसद से जेलेंस्की की हुंकार, मांगे लड़ाकू विमान और हथियार

Published on

लंदन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के सांसदों को संबोधित करते हुए रूस के आक्रमण के पहले दिन से ही समर्थन देने के लिए ब्रिटिश लोगों का बुधवार को आभार व्यक्त किया। वह और अधिक समर्थन मांगने के लिए अपने देश के बाहर यात्रा पर हैं। जेलेंस्की ने यूक्रेन की सेना का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं बहादुर सैनिकों की ओर से यहां आया हूं और आपके सामने खड़ा हूं। मैं आपकी बहादुरी के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं…लंदन पहले दिन से ही कीव के साथ है।

जेलेंस्की को सुनने के लिए खचाखच भरा ब्रिटिश संसद
हाउस ऑफ कॉमंस की अध्यक्ष लिंडसे होयले ने कहा कि सांसद इस बात से अभिभूत थे कि जेलेंस्की ने खुद को जोखिम में डालकर संबोधन दिया। अधिक आधुनिक हथियार मांगने की कवायद के तौर पर जेलेंस्की की ब्रिटेन की यात्रा ऐसे वक्त में हुई है जब कीव रूस के आक्रमण के लिए तैयार है। जेलेंस्की के भाषण को सुनने के लिए 900 साल पुराना वेस्टमिंस्टर हॉल सैकड़ों सांसदों और संसदीय कर्मियों से खचाखच भरा रहा। करीब एक साल पहले रूस के हमले के बाद से यह यूक्रेन के बाहर उनकी दूसरी पुष्ट यात्रा है। जेलेंस्की ने दिसंबर में अमेरिका की यात्रा की थी।

जेलेंस्की ने ब्रिटिश संसद में क्या कहा
जेलेंस्की ने सांसदों से कहा कि स्वतंत्रता की जीत होगी… हम जानते हैं कि रूस हार जाएगा। उन्होंने पश्चिम को लड़ाकू विमान प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि यूक्रेन के लिए स्वतंत्रता के लिए पंख चाहिए। हमें लड़ाकू विमान की जरूरत है। जेलेंस्की ने युद्ध के समय यूक्रेन को समर्थन देने के लिए ब्रिटेन का आभार भी जताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी धन्यवाद दिया। ज़ेलेंस्की ने ब्रिटिश संसद कॉमन्स स्पीकर सर लिंडसे हॉयल को एक यूक्रेनी पायलट का हेलमेट भेंट किया, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह देश के सबसे सफल पायलटों में से एक है।

ब्रिटिश एयरफोर्स के विमान से ब्रिटेन पहुंचे जेलेंस्की
जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों के सांसदों को ऐसे भाषण देकर बार-बार अपने देश के लिए समर्थन जुटाया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति बुधवार को रॉयल एअर फोर्स के एक विमान से लंदन पहुंचे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेनी नेता का स्वागत किया और उन्हें गले लगाते हुए एक तस्वीर ट्वीट की।

जेलेंस्की ने ब्रिटेन की जमकर तारीफ की
जेलेंस्की ने इंस्टाग्राम पर कहा कि यूक्रेन की मदद के लिए सबसे पहले आगे आने वाले देशों में ब्रिटेन भी शामिल था और आज मैं ब्रिटिश लोगों का उनके समर्थन के लिए निजी रूप से आभार जताने के लिए लंदन में हूं। यह यात्रा ऐसे वक्त में हुई है जब ब्रिटेन सरकार ने छह संस्थाओं के खिलाफ नए चरण के प्रतिबिंधों की घोषणा की। ब्रिटेन का कहना है कि इन संस्थाओं ने रूसी सेना को उपकरणों की आपूर्ति की।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...