10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस से बेधड़क तेल खरीदे भारत, अमेरिका नहीं उठाएगा उंगली... 'सुपर पावर'...

रूस से बेधड़क तेल खरीदे भारत, अमेरिका नहीं उठाएगा उंगली… ‘सुपर पावर’ ने भी मानी हिंदुस्तान की ताकत!

Published on

वॉशिंगटन

रूस-यूक्रेन युद्ध शूरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की थी कि वह रूस से व्यापार न करे। हालांकि यह दबाव भारत पर बेअसर साबित हुआ और उसने हिंसा की आलोचना करते हुए रूस से तेल खरीदना जारी रखा। अब अमेरिका समझ चुका है कि भारत उसके आगे नहीं झुकेगा। यूरोपीय और यूरेशियन मामलों के अमेरिकी असिस्टेंट सेक्रेटरी करेन डोनफ्राइड ने बुधवार को कहा कि अमेरिका रूस से तेल खरीदने के लिए नई दिल्ली पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध सबसे अधिक अहम हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, डोनफ्राइड ने कहा कि हम भारत पर प्रतिबंध लगाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। भारत के साथ हमारा संबंध सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। भारत जितना चाहे उतना तेल रूस से खरीद सकता है। भारत लगातार हिंसा की निंदा कर रहा है और बातचीत के माध्यम से विवाद को हल करने पर जोर दे रहा है। अपने नागरिकों के हित के लिए भारत ने रूस के साथ व्यापार जारी रखने का कड़ा रुख अपनाया है।

भारत-अमेरिका सुरक्षा एजेंडा बेहद खास
पिछले साल जब पश्चिमी देशों ने भारत पर दवाब बनाने की कोशिश की, तब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप में आलोचकों की बोलती बंद कर दी थी। अमेरिका के ऊर्जा संसाधन के असिस्टेंट सेक्रेटरी जेफ्री पायट ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले एक साल में वैश्विक ऊर्जा बाजारों को बाधित करने के लिए जो किया है उसे देखते हुए भारत और अमेरिका जिस ऊर्जा सुरक्षा एजेंडे पर काम कर रहे हैं, वह बेहद महत्वपूर्ण है।

एस-400 मिसाइट सिस्टम की तीसरी रेजीमेंट तैयार
उन्होंने कहा कि रूस ने अपने तेल और गैस को हथियार बनाकर यह दिखा दिया कि वह फिर से एक विश्वसनीय एनर्जी सप्लायर नहीं बन पाएगा। यह वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में एक मामूली बढ़ोत्तरी का कारण बना, जो दुनियाभर में अभी भी जारी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 में, भारत ने एक दिन में औसतन 1.2 मिलियन बैरल तेल खरीदा, जो नवंबर में खरीदे गए तेल से 29 फीसदी ज्यादा था। तेल के अलावा भारत रूस से सबसे ज्यादा हथियार खरीदता है। रूस की तरफ से भारत को एस-400 मिसाइल सिस्टम का तीसरा रेजीमेंट जल्द मिलने वाला है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...