13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदेश को आप पर नाज है... देखिए कैसे NDRF की टीम तुर्की...

देश को आप पर नाज है… देखिए कैसे NDRF की टीम तुर्की में बन गई 6 साल की बच्ची के लिए फरिश्ता

Published on

नई दिल्ली

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से अब तक 19 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भूकंप आने के बाद से ही कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई। ऐसे में भारत ने तुरंत अपना फर्ज निभाया और मेडिकल हेल्प समेत एनडीआरएफ और भारतीय सेना की टीम को तुर्की भेजा। भारतीय सेना और एनडीआरएफ के जवान दिन-रात तुर्की में लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। इस रेस्क्यू को ‘ऑपरेशन दोस्त’ नाम दिया गया है। अब तुर्की से भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमों की कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियोज सामने आएं हैं, जिन्हें देखकर हर भारतीय को इन जवानों पर नाज होगा।

NDRF की टीम ने बचाई 6 साल की बच्ची की जान
एनडीआरएफ ने तुर्की में चलाए जा रहे ऑपरेशन दोस्त का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एनडीआरएफ की टीम के जवानों द्वारा एक 6 साल के बच्ची को मलबे से बचाते हुए देखा जा सकता है। इस बच्ची का नाम बेरेन है। इस वीडियो को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, हमें अपने एनडीआरएफ पर गर्व है। तुर्की में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारतीय जवानों ने गजियांटेप शहर में एक छह साल की बच्ची बेरेन की जान बचाई। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम एनडीआरएफ को दुनिया का सबसे अग्रणी आपदा प्रतिक्रिया बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

गृहमंत्री समेत कई लोगों ने शेयर किया वीडियो
एनडीआरएफ ने बचाव अभियानों के लिए तुर्की में तीन टीमें भेजी हैं। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बच्ची को सुरक्षित निकाले जाने का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया है, ‘इस प्राकृतिक आपदा में तुर्किये के साथ हैं। भारत का एनडीआरएफ जमीनी स्तर पर बचाव एवं राहत अभियान चला रहा है। भारतीय दल ने आज गंजियातेप के नूरादागी से छह साल की बच्ची को सफलतापूर्वक मलबे से बाहर निकाला।’

तुर्की महिला ने भारतीय सेना की महिला अधिकारी को लगाया गले
इससे पहले भारतीय सेना ने एक महिला अधिकारी की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एक तुर्की महिला भारतीय सेना की अधिकारी को गले लगाती दिख रही है। बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी तुर्की में ऑपरेशन दोस्त की कई तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने बताया था कि तुर्की में ऑपरेशन दोस्त के तहत अब तक 6 फ्लाइट भेजी जा चुकी हैं। राहत प्रयासों में तैनाती के लिए अधिक खोज और बचाव दल, डॉग स्क्वॉड, उपकरण, दवाएं और चिकित्सा हेल्प भेजी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ कंक्रीट के मलबे तथा अन्य ढांचे को तोड़ने के लिए चिप और मशीनों का इस्तेमाल कर रहा है तथा उसके पास गहरायी तक जाने वाले रडार हैं जो किसी व्यक्ति की दिल की धड़कन जैसी मंद आवाज को भी पकड़ लेते हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...