13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की: मलबे में फंसे लोगों के लिए देवदूत बने 'जूली और रोमियो',...

तुर्की: मलबे में फंसे लोगों के लिए देवदूत बने ‘जूली और रोमियो’, ऐसे बचा रहे हैं जानें

Published on

नई दिल्ली,

बीते दिनों तुर्की और सीरिया में आए महाविनाशाकारी भूकंप के चलते 21 हजार से भी ज्यादा लोग काल के गाल में समा गए. बद से बदतर हालातों में घायल और मलबे में दबे लोगों की मदद के लिए पूरी दुनिया से हाथ बढ़ाया गया है. इसी कड़ी में ऑपरेशन दोस्त के तहत भारत से भी राहत बचाव, मेडिकल सुविधाओं और साजो सामान के साथ एनडीआरएफ की कई टीमें भेजी गई हैं.

मलबे में महक और हल्के मूवमेंट को तुरंत पकड़ रहे स्निफर डॉग्स
एनडीआरएफ के इन समूहों के साथ कुछ स्निफर डॉग्स भी भेजे गए हैं जो कि काफी ज्यादा मददगार साबित हो रहे हैं. ये डॉग्स मलबे में में बेहद मामूली मूवमेंट और महक तो बहुत तेजी से कैच करके रिएक्शन दे रहे हैं. जिससे टीमों के उस क्षेत्र में मलबे के नीचे किसी के जीवित होने का हिंट मिल जा रहा है.

जूली ने मलबे से ढूढ़ निकाली थी 6 साल की बच्ची
इन डॉग्स में जूली और रोमियो का नाम काफी चर्चित है. बीते गुरुवार को ही एनडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य करते हुए गंजियतेप शहर में इमारत के मलबे से 6 साल की बच्ची को सफलतापूर्वक बाहर निकाला. इस बच्ची तक पहुंचने में स्निफर डॉग जूली का बड़ा योगदान था. दरअसल जूली ने ही बच्ची को ढूंढ निकाला था. अगर बच्ची को कुछ और समय तक नहीं ढूंढा जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी.

मुसीबत में तुर्की- सीरिया की मदद को भारत ने बढ़ाया हाथ
भारत ने तुर्की के बचाव प्रयासों में मदद के लिए कई सैन्य ट्रांसपोर्ट विमानों में राहत सामग्री, एक मोबाइल अस्पताल और विशेष खोज और बचाव दल को भेजा. इसके अलावा भारत ने भारतीय वायु सेना (IAF) के एक ट्रांसपोर्ट विमान में जीवन रक्षक दवाओं और चिकित्सा वस्तुओं सहित छह टन राहत सामग्री तुर्की के अलावा भूकंप से प्रभावित हुए सीरिया में भेजी हैं. दुनिया भर के कई देशों ने बचाव और बचाव के प्रयासों में इन दोनों देशों की मदद की है. भारतीय सेना की इन टीमों में महिला कर्मी भी शामिल हैं.

सेकेंडों में जमींदोज हो गईं हजारों इमारतें
बता दें कि तुर्की और सीरिया के लिए सोमवार का दिन काला साबित हुआ. सुबह, दोपहर और शाम के समय में तीन बड़े भूकंप आए. सोमवार सुबह से ही भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई कि बड़ी-बड़ी इमारतें भी सेकेंडों में जमींदोज हो गईं. तुर्की सीरिया दोनों की बात करें तो भूकंप की चपेट में आकर अब तक 21 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. जबकि हजारों लोग इस तबाही में घायल हुए हैं. 8 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि काफी लोगों को अभी तक भी रेस्क्यू किया जा रहा है.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...