13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या 'भिखारिस्तान' बन जाएगा पाकिस्तान? शहबाज सरकार फेल... कंगाली में अब प्राइवेट...

क्या ‘भिखारिस्तान’ बन जाएगा पाकिस्तान? शहबाज सरकार फेल… कंगाली में अब प्राइवेट कंपनी बांटेगी मुफ्त राशन

Published on

इस्लामाबाद

पड़ोसी देश पाकिस्तान वर्तमान में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती खाने की है। देश में गेहूं और आटे की किल्लत हो चुकी है। बाजारों में उपलब्ध खाने-पीने की चीजों के दाम अवाम की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। शहबाज सरकार के पास जनता तक मदद पहुंचाने के लिए पैसे खत्म होते जा रहे हैं। उन्हें अपनी आखिरी उम्मीद आईएमएफ से भी तगड़ा झटका लगा है। इस बीच पाकिस्तान की एक प्राइवेट कंपनी ने एक कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाया जाएगा। लेकिन सोशल मीडिया पर इस कैंपेन पर सवाल भी उठ रहे हैं।

पाकिस्तान की आटा कंपनी Sunridge Foods ने ‘Taqatwar Pakistan’ नाम से एक कैंपेन की शुरुआत की है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले परिवारों तक मुफ्त राशन पहुंचाया जाएगा। राशन के एक पैकेट में तेल, आटा, चावल और दाल जैसी खाने-पीने की चीजें होंगी। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में एक शख्स इस कैंपेन के बारे में बताते हुए कहता है, ‘पाकिस्तानी भूख से मर रहे हैं और इस पर कोई भी राजनेता बात नहीं कर रहा है। हर पार्टी अपनी-अपनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। Taqatwar Pakistan के तहत डेढ़ महीने के अंदर 10 लाख घरों तक राशन पहुंचाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 20 लाख परिवारों का है। 1 मार्च को एप्लीकेशन आ जाएगी, जिस पर लोगों को अपना डेटा दर्ज कराना होगा।’

मुल्क पर ‘भिखारिस्तान’ बनने का खतरा!
पाकिस्तान की प्राइवेट कंपनी का यह कैंपेन इस बात का सबूत है कि हुकूमत अवाम तक राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हो रही है। ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने कैंपेन के भविष्य पर सवाल उठाए। यूजर ने लिखा, ‘यह शख्स हमारे मुल्क को ‘भिखारिस्तान’ बना रहा है। गरीबों की मदद करना और उनका साथ देना सभी के लिए जरूरी है। लेकिन जिस तरह JDC (JDC फाउंडेशन पाकिस्तान) सड़कों पर राशन बांट रही है, इससे शहरों में भिखारियों की संख्या बढ़ गई है। उन्हें लोगों को ऐसे अमीर लोगों के साथ मिलकर नौकरियां मुहैया करानी चाहिए।’

पाकिस्तान के पास बचे सिर्फ 3 अरब डॉलर
पाकिस्तान को आईएमएफ की तरफ से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को दोनों के बीच की वार्ता किसी बेलआउट पैकेज के बिना ही खत्म हो गई। इस विफल वार्ता को खत्म करते हुए दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि कंगाली से बचने के लिए डील की खातिर कड़े उपायों को लागू किया जाएगा। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार अब 3 अरब डॉलर से नीचे जा चुका है। ऐसे हालात में सभी चीजें पाकिस्तान के खिलाफ जाती दिख रही हैं। कहा जाने लगा है कि ‘मुल्क की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है’।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...