13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की भूकंप में एक भारतीय ने भी गंवाई जान, होटल के मलबे...

तुर्की भूकंप में एक भारतीय ने भी गंवाई जान, होटल के मलबे के नीचे मिली लाश

Published on

नई दिल्ली,

भूकंप के बाद से ही तुर्की और सीरिया से सिर्फ तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दोनों देशों में मिलाकर अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इसी हादसे में एक भारतीय ने भी जान गंवाई है.तुर्की में मौजूद भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता भारतीय नागरिक विजय कुमार की डेड बॉडी आज मिली है. तुर्की के मालट्या में एक होटल के मलबे से उनकी लाश मिली है. जानकारी के मुताबिक वो एक बिजनेस ट्रिप पर तुर्की गए हुए थे. दूतावास ने विजय कुमार के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. दूतावास ने जानकारी दी कि हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं.

अब तक 26 हजार लोगों की गई जान
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से भारी तबाही मची है. दोनों देशों में मिलाकर मौत का आंकड़ा 26 हजार से पार जा चुका है. तुर्की में तो एक भारतीय की भी मौत हो गई है. दोनों ही देशों में राहत और बचाव का काम जारी है. रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों ने मरने वालों की संख्या और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है. बचावकर्मियों का दावा है कि अभी भी सैकड़ों परिवार इमारतों के मलबों में दबे हैं. तुर्की के 10 प्रांतों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां 10 हजार इमारतें गिर गई हैं. जबकि एक लाख इमारतों को नुकसान पहुंचा है.ॉ

कई बार आए भूकंप के झटके
गौरतलब है कि तुर्की में एक के बाद एक कई झटके आए. भूकंप का पहला झटका 6 फरवरी की सुबह 4.17 बजे आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था. इससे पहले की लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं रुका. इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा. भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी. शाम 4 बजे भूकंप का एक और यानी चौथा झटका आया. बताया जा रहा है कि इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई. इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद शाम 5.30 बजे भूकंप का 5वां झटका आया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...