13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाइव टीवी पर महिला एंकर ने किया तलाक का ऐलान, दर्शक रह...

लाइव टीवी पर महिला एंकर ने किया तलाक का ऐलान, दर्शक रह गए हैरान

Published on

नई दिल्ली ,

सोशल मीडिया पर एक महिला न्यूज एंकर का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें ऑन-एयर अपने तलाक की घोषणा करते हुए दिखाया गया है. लाइव टीवी के दौरान उनके इस अनाउंसमेंट से दर्शक हैरान रह गए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर पहले इस बात की जानकारी दी थी कि वह शो के आखिर में एक महत्वपूर्ण घोषणा करने वाली हैं. मामला अमेरिका का है.

डेली मेल के मुताबिक, महिला का नाम जूली बंडारेस है. 49 साल की जूली न्यूयॉर्क स्थित फॉक्स न्यूज चैनल में एंकर हैं. बीते दिन उन्होंने एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा- आज रात 11 बजे शो के अंत में मेरी एक छोटी सी अनाउंसमेंट है. इस पोस्ट के बाद शो के अंत में जूली ने अपने तलाक की घोषणा कर दी.

बता दें कि जूली ने ये अनाउंसमेंट तब की जब शो के होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पति से Valentine’s Day पर कुछ मिल रहा है. इसके जवाब में जूली ने लाइव टीवी पर कहा- ठीक है, मैं तलाक ले रही हूं. अब मैं आगे बढ़ने जा रही हूं. आप सभी का धन्यवाद. यही ब्रेकिंग न्यूज थी. इतना ही नहीं जूली ने वैलेंटाइन्स डे को ‘मूर्खतापूर्ण’ और ‘हास्यास्पद’ भी बताया.

जूली ने 2009 में 55 साल के वित्तीय सलाहकार एंड्रयू सनसोन से शादी की थी. उनके तीन बच्चे हैं. पिछले साल दिसंबर में ही उन्होंने एंड्रयू से अलग होने के संकेत दे दिए थे. काफी समय से वो अपने बच्चों संग ही फोटो पोस्ट कर रही हैं.उनकी किसी पोस्ट में एंड्रयू का जिक्र नहीं था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कपल का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि, अब खुद जूली ने इसकी घोषणा कर दी है, वो भी लाइव टीवी पर.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...