13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं एंटी अमेरिका नहीं... इमरान खान ने मारी पलटी, जनरल बाजवा के...

मैं एंटी अमेरिका नहीं… इमरान खान ने मारी पलटी, जनरल बाजवा के सिर फोड़ा बदनामी का ठीकरा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका विरोध पर यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने दावा किया है कि वो एंटी-अमेरिका नहीं हैं। इमरान ने आरोप लगाया कि पूर्व पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अमेरिकियों को कहा था कि वो एंटी-अमेरिका हैं। ज्ञान की बात बोलते हुए इमरान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंध व्यक्तिगत अंहकार पर नहीं होने चाहिए। मेरे बारे में यहां से झूठ फैलाया गया, यह अमेरिका से पाकिस्तान आयात नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि अब ये सब बातें पुरानी हो चुकी हैं और हमें आगे बढ़ना है।

इमरान ने बना रखी है अमेरिका विरोधी छवि
इमरान खान ने अप्रैल 2022 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद से ही अमेरिका पर आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। उन्होंने सार्वजनिक रैलियों में कागज लहराकर दावा किया था कि उनके पास पाकिस्तानी राजनीति में विदेशी दखलअंदाजी का सबूत है। इमरान ने दावा किया था कि अमेरिका ने पाकिस्तानी राजदूत को बुलाकर उन्हें सत्ता से हटाने के लिए हड़काया था। उन्होंने विपक्षी पार्टियों की गठबंधन सरकार को आयातित बताकर भी हमला किया था। हालांकि, अमेरिका ने इन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया था।

हमलों के लिए सेना और आईएसआई को बताया जिम्मेदार
शनिवार को प्रसारित वॉयस ऑफ अमेरिका इंग्लिश के साथ एक इंटरव्यू में इमरान खान ने देश में आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं के लिए पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। इमरान ने पीटीआई सरकार में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ बातचीत करने के फैसले को लेकर हाल ही में हुई आलोचना पर भी बात की। उनसे पूछा गया कि क्या आप टीटीपी से बातचीत कोहरी झंडी देने वाले अपने फैसले पर कायम हैं। इसके जवाब में इमरान ने कहा कि उस समय कोई विकल्प नहीं थे। हमने सबकी सहमति से बातचीत का फैसला किया था।

टीटीपी को लेकर पाकिस्तानी सेना पर बरसे इमरान
इमरान खान ने पाकिस्तान में टीटीपी के आतंकी गतिविधियों के लिए पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि टीटीपी फिर से संगठिक हो रहा है। इमरान ने सवाल पूछा कि लेकिन तब पाकिस्तानी सुरक्षा बल कहां थे? कहां थीं खुफिया एजेंसियां? क्या वे उन्हें फिर से संगठित होते हुए नहीं रोक सकते थे? पीटीआई प्रमुख ने कहा कि हमें उनकी लापरवाही के लिए कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में, देश में कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है, आतंकवादी समूह देश भर में लगभग बेखौफ हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

पाकिस्तान के लिए खूनी महीना रहा जनवरी
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (PICSS) के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 जुलाई 2018 के बाद से सबसे घातक महीनों में से एक रहा। इस एक महीने में 134 लोगों ने अपनी जान गंवाई। यह पाकिस्तान में आतंकवादी घटनाओं में 139 गुना वृद्धि थी। हाल ही में, पेशावर के पुलिस लाइंस में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले के दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जिसमें ज्यादातर पुलिस वाले थे।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...