14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedतन्मय भट्ट बने ब्रैंड एम्बेस्डर तो भड़कीं कंगना रनौत, 11 साल पुराना...

तन्मय भट्ट बने ब्रैंड एम्बेस्डर तो भड़कीं कंगना रनौत, 11 साल पुराना ट्वीट निकालकर दिखाई असलियत

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। हर मुद्दे पर वह अपनी नाक घुसाती ही हैं। पहले उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी की कानूनी लड़ाई में अपना रिएक्शन दिया था। अब उन्होंने कॉमेडियन तन्मय भट्ट को उनके पुराने ट्वीट की वजह से लताड़ लगाई है। उन्होंने कॉमेडियन को डिजिटल कंपनी का चेहरा बनाने के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है। क्योंकि उन्होंने चाइल्ड रेप को लेकर भद्दी बात कही थी।

दरअसल, फाइनैनशियल सर्विस कंपनी ने कॉमेडियन तन्मय भट्ट को अपने डिजिटल कैम्पेन का फेस बनाया है। अब ये बात न तो लोगों को रास आई और न ही कंगना रनौत को पची। उन्होंने तन्मय का पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर अपने मन की भड़ास निकाल दी। एक्ट्रेस ने कंपनी पर तन्मय को अपना चेहरा बनाने के लिए सवाल उठाए हैं। उन्होंने गुस्से से भरा ट्वीट किया है, जिसमें काफी कुछ लिखा है।

कंगना रनौत ने तन्मय भट्ट को लताड़ा
तन्मय भट्ट ने साल 2012 में तमाम ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने चाइल्ड रेप को लेकर काफी कुछ भद्दी बातें कही थीं। इसके बाद लोगों का गुस्सा भी फूटा था। अब ‘धाकड़ा’ गर्ल कंगना रनौत ने भी अपना आपा खो दिया है। कंगन रनौत ने ट्वीट में लिखा- अधिकतर राइट विंग की विचारधारा वालों के साथ यही दिक्कत है कि वो वामपंथियों की पसंद को अपनी गलती मानते हैं। प्लीज इस बात को समझें कि आप जिसका विरोध कर रहे हैं, उसी की ब्रांडिंग के लिए तन्मय को चुना गया है। चाइल्ड पॉर्न एक बहुत बड़ा उद्योग है। संयुक्त राज्य अमेरिका में डेमोक्रेट जो कर रहे हैं वह पूरे वामपंथी हैं।’

एलन मस्क की कंगना ने की तारीफ
इसके अलावा कंगना ने दो और ट्वीट किए। इसमें उन्होंने लिखा- पूरी दुनिया के वामपंथी यह दिखाने की कोशिश करेंगे कि ब्रांड्स किस चीज के लिए खड़े हैं। नए बालेंसीगा चाइल्ड पोर्न मूवमेंट और USA में चाइल्ड मास्टेक्टॉमी में चौंकाने वाली बढ़ोत्तरी हर राइट विंगर के लिए नरक है। सवाल यह नहीं है कि वे क्या कर रहे हैं, सवाल यह है कि क्या हैं हम कर रहे हैं? चाइल्ड पॉर्न की वजह से ही एलन मस्क ने ट्विटर को टेक ओवर किया है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...