13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअब चीन में दिखा जासूसी गुब्बारा, आरोप लगने पर अमेरिका ने दी...

अब चीन में दिखा जासूसी गुब्बारा, आरोप लगने पर अमेरिका ने दी सफाई

Published on

नई दिल्ली,

चीन के एयरस्पेस में संदिग्ध गुब्बारे के दिखने से हड़कंप मच गया है. चीन की तरफ से दावा हुआ है कि वो संदिग्ध गुब्बारा अमेरिका द्वारा उनके एयरस्पेस में उड़ाया जा रहा है. यहां तक कहा गया है कि 10 बार अमेरिका ने बिना इजाजत चीन के एयरस्पेस में गुब्बारे उड़ाए हैं. इस विवाद पर व्हाइट हाउस ने अपनी तरफ से एक बयान जारी कर दिया है. दो टूक कहा गया है कि उनकी तरफ से चीन में कोई गुब्बारा नहीं उड़ाया गया है.

अब ये स्पष्टीकरण तब दिया गया है जब चीन के विदेश मंत्रालय ने दावा कर दिया है कि एक नहीं दस बार अमेरिका ने चीन के एयरस्पेस का उल्लंघन किया है. इस बात पर भी जोर दिया गया है कि अमेरिका को चीन पर आरोप लगाने के बजाए खुद आत्ममंथन करना चाहिए, उसे अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. चीन ने ये भी साफ कर दिया है कि उसने काफी जिम्मेदारी के साथ ये बयान दिया है. यानी कि उसकी तरफ से सीधे-सीधे अमेरिका पर आरोप लगा दिया गया है.

चीन ने अमेरिका पर ये कहकर भी निशाना साधा है कि वो जासूसी करने में नंबर 1 है और पूरी दुनिया में उसका एक मजबूत नेटवर्क है. इसी आधार पर चीन कह रहा है कि अमेरिका द्वारा एक तय रणनीति के तहत लगातार उसके एयरस्पेस का उल्लंघन किया जा रहा है. अब ये आरोप इसलिए मायने रखते हैं क्योंकि कुछ दिन पहले तक यहीं आरोप अमेरिका ने भी चीन पर लगाया था. असल में अमेरिका के एयरस्पेस में एक संदिग्ध गुब्बारा देखा गया था. उसे चीन का जासूसी बैलून बताया गया था. तब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उस गुब्बारे को मार गिराने का आदेश जारी किया था.

उस बारे में बाइडेन ने कहा था कि मेरा हमेशा से ही ये मानना था कि उस बैलून को नीचे गिराना है. हमारी तरफ से चीन को भी स्पष्ट कर दिया गया था कि उस गुब्बारे को गिराना पड़ेगा. वे हमारा स्टैंड समझते हैं. हम पीछे नहीं हटने वाले थे. हमने सही कदम उठाया था, यहां पर ये सवाल नहीं उठता कि रिश्ते कमजोर हुए कि मजबूत.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...