16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के नाम पर क्या एलियन ने छोड़े हैं अमेरिका के ऊपर...

चीन के नाम पर क्या एलियन ने छोड़े हैं अमेरिका के ऊपर गुब्बारे, वाइट हाउस ने दिया जवाब

Published on

वाशिंगटन

वाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि हाल ही में ऊंचाई पर उड़ रही तीन वस्तुओं को मार गिराने के मामले में एलियंस (दूसरे ग्रह के प्राणी) अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि से संबंधित कोई संकेत नहीं मिले हैं। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाल ही में तीन वस्तुओं को मार गिराने के मामले में एलियंस अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि के बारे में कोई संकेत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि अमेरिका के लोग यह जानते हैं, आप सब भी यह जानते हैं और यहां से हमारे लिए यह कहना महत्वपूर्ण है क्योंकि हम इसके बारे में बहुत कुछ सुन रहे हैं।’’

अमेरिका में रविवार को तीसरी अज्ञात वस्तु मार गिराये जाने के बाद इस बात को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गयी कि यह एलियंस अथवा दूसरे ग्रह से संबंधित गतिविधि है। ज्यां पियरे ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि इस बारे में सवाल और चिंताएं हैं, लेकिन नहीं- एक बार फिर नहीं – ताजा घटनाक्रमों में एलियन अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि जैसी कोई बात नहीं है।’’

चीन के ऊपर कोई गुब्बारा नहीं
वाशिंगटन: चीनी हवाई क्षेत्र के ऊपर कोई अमेरिकी गुब्बारा नहीं उड़ रहा है। वाइट हाउस ने बीजिंग के दावों को खारिज करते हुए सोमवार को यह बात कही। वाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार के संयोजक जॉन किर्बी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, “हम चीन के ऊपर निगरानी गुब्बारे नहीं उड़ा रहे हैं। मुझे किसी अन्य विमान के बारे में पता नहीं है जिसे हम चीनी हवाई क्षेत्र में उड़ा रहे हैं।”

चीन ने लगाया था अमेरिका पर आरोप
इससे पहले दिन में चीन ने आरोप लगाया था कि पिछले साल अमेरिका ने उसकी अनुमति के बिना 10 से अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले गुब्बारे उसके हवाई क्षेत्र में भेजे। उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया, “पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के ऊपर अमेरिकी सरकार के कोई गुब्बारे नहीं हैं – कोई नहीं, एक भी नहीं, किसी भी समय नहीं।”

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...