16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में 32 रुपए बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम, बूंद-बूंद को...

पाकिस्तान में 32 रुपए बढ़ सकते हैं पेट्रोल के दाम, बूंद-बूंद को तरसेगी अवाम, क्या गधे पर चलने की है तैयारी?

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तानी अवाम पर महंगाई का एक और बम गिर सकता है। पेट्रोलियम से जुड़े प्रोडक्टस जैसे डीजल और पेट्रोल का दाम 32 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 16 फरवरी से यह बदलाव हो सकता है। डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए के कारण ये महंगाई आने की संभावना है। द न्यूज की रिपोर्ट का मुताबिक मोटर गैसोलीन (Moga) की कीमत में 12.8 फीसदी प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, डीजल की कीमत में भी 12.5 फीसदी या 32.84 रुपए की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पाकिस्तान में डीजल का दाम 295 रुपए पहुंच जाएगा। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों के विकल्प के तौर पर गधों को देखा जा रहा है, क्योंकि पाकिस्तान में यह बहुत पाए जाते हैं। आज भी इनका इस्तेमाल सामान ढोने में होता है।

स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया। तेल उद्योग के सूत्रों ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में हालिया बढ़ोतरी पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय कीमत यानी फ्री ऑन बोर्ड (एफओबी) आधार पर गणना पर आधारित थी। द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों की पिछले पखवाड़े की समीक्षा में पीकेआर 35 प्रति लीटर की भारी वृद्धि की थी। वर्तमान में, सरकार पीकेआर 50 प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी (पीएल) चार्ज कर रही है जबकि जनरल सेल्स टैक्स (जीएसटी) अभी तक नहीं लगाया गया है।

घरेलू कंपनियों को हुआ नुकसान
सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल की कीमत में और वृद्धि हो सकती है, बशर्ते कि अगली समीक्षा में विदेशी एक्सचेंज रेट को समायोजित किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि एक्सचेंज रेट अधिक था, जो स्थानीय उपभोक्ताओं को किसी भी लाभ या पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कमी से वंचित कर देगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतों में कमी आई है, लेकिन डॉलर के मुकाबले पीकेआर की तेज गिरावट ने लाभ को कम कर घरेलू उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तान को मिल सकता है लोन
मिट्टी के तेल की कीमत 14.8 फीसदी या 28.5 रुपए बढ़कर 217.88 रुपए प्रति लीटर रहने का अनुमान है। इस बीच पाकिस्तान को आईएमएफ से बेलआउट पैकेज की उम्मीद है। कर्ज के लिए पाकिस्तान लगातार उसकी शर्तों को मानता जा रहा है। पाकिस्तान ने 170 अरब रुपए इकट्ठा करने के लिए मंगलवार को नए टैक्स लागू किए हैं। पाकिस्तान अगर इन शर्तों को मान कर आईएमएफ को रिझाने में कामयाब हो जाता है तो उसे 1.1 अरब डॉलर का लोन मिल सकता है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...