16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के दबाव का असर नहीं, भारत को नए सुखोई-30 और मिग-29...

चीन के दबाव का असर नहीं, भारत को नए सुखोई-30 और मिग-29 फाइटर जेट देगा दोस्‍त रूस?

Published on

मास्‍को

भारत और चीन में चल रहे तनाव तथा यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने ऐलान किया कि वह भारतीय वायुसेना को अतिरिक्‍त सुखोई-30 एमकेआई और मिग-29 फाइटर जेट देने के लिए तैयार है। रूस के यूनाईटेड एयरक्राफ्ट कार्पोरेशन के महानिदेशक यूरी स्‍लयूसर ने भारत को नए फाइटर जेट देने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि मिग 29 फाइटर जेट का अत्‍याधुनिक वेरिएंट भी मौजूद है जो एयरक्राफ्ट कैरियर पर इस्‍तेमाल होता है। इससे पहले लद्दाख में तनाव के बीच चीन ने रूस को भारत को हथियार और फाइटर जेट देने का विरोध किया था।

रूसी मीडिया स्‍पूतनिक ने यूरी के हवाले से कहा कि रूस पहले ही भारत को 270 सुखोई फाइटर जेट की आपूर्ति कर चुका है। उन्‍होंने कहा कि इन सुखोई विमानों के कई कल पुर्जे तो भारत में ही बनाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि हम भारत के साथ लंबी अवधि का सहयोग करना चाहते हैं ताकि अतिरिक्‍त विमानों की आपूर्ति की जा सके। उन्‍होंने यह भी उम्‍मीद जताई कि रूस को भारतीय वायुसेना की 114 फाइटर जेट की डील हासिल होगी। रूस ने अपने मिग-35 फाइटर जेट का ऑफर दिया है जो भारत के एचएएल के प्‍लांट में ही बनाया जा सकता है।

भारत के एचएएल प्‍लांट में रूस ने काफी सहयोग किया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि रूस और भारत रूसी विमान सुखोई सुपरजेट के संयुक्‍त उत्‍पादन पर एक समझौता कर सकते हैं। रूस चाहता है कि भारत में सुखोई सुपरजेट का बड़े पैमाने पर उत्‍पादन किया जाए। यूरी ने कहा कि रूस का यह विमान 100 सीटों वाला है और भारत में इसकी भारी मांग हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि रूस इस दिशा में हर सहयोग करने के लिए तैयार है। चीन ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के साथ अपनी करीबी बढ़ा दी है।

आलम हो गया है कि रूस अब कई मामलों में चीन का जूनियर पार्टनर बन गया है। भारत के साथ चल रहे तनाव के बीच चीन ने रूस पर दबाव डाला था कि वह घातक हथियार न दे। हालांकि रूस अभी इससे पीछे नहीं हटा है। बता दें कि पिछले 5 साल में रूस ने भारत को 13 अरब डॉलर के हथियारों की सप्‍लाइ की है। अभी भारत की ओर से रूस को 10 अरब डॉलर के हथियारों का ऑर्डर दिया गया है। भारत करीब 60 फीसदी रूसी हथियारों पर निर्भर है। वहीं अमेरिका समेत पश्चिमी देश भारत पर दबाव डाल रहे हैं कि वह रूस से हथियारों की खरीद को कम कर दे। इसके बाद भी भारत अभी रूस से हथियारों की खरीद जारी रखे हुए है।

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...