11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeखेलचेतन शर्मा ने इस्तीफा दिया, स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए थे BCCI...

चेतन शर्मा ने इस्तीफा दिया, स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए थे BCCI के चीफ सिलेक्टर

Published on

नई दिल्ली

स्टिंग ऑपरेशन विवाद में फंसने के बाद बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने आज इस्तीफा दे दिया है, जिसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने स्वीकार कर लिया। पूरे मामले के सामने आने के बाद बोर्ड पर चेतन शर्मा को हटाने का भारी दबाव था, इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में हार के लिए कसूरवार ठहराते हुए पूरी सिलेक्शन कमिटी को ही भंग कर दिया गया था, लेकिन चेतन शर्मा को बोर्ड ने लगातार दूसरा कार्यकाल दिया था। जी न्यूज के इस स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा टीम इंडिया में सिलेक्शन, खिलाड़ियों के रिश्ते और फेक इंजेक्शन पर बड़े खुलासे करते नजर आए थे, ये सारी बातचीत हिडन कैमरा में रिकॉर्ड हो गई थी।

डोपिंग करते हैं खिलाड़ी
हिडन कैमरा में चेतन शर्मा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि प्लेयर्स फिट दिखाने के लिए इंजेक्शन लगाते हैं, जो डोप टेस्ट में भी नहीं पकड़ी जाती। इंजेक्शंस लगाते ही 80 प्रतिशत फिट होने पर भी 100 प्रतिशत फिट हो जाते हैं। ये पेन किलर नहीं हैं। इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है। खिलाड़ियों को टीम से बाहर होने का डर होता है, इसी वजह से इंजेक्शन लगाते हैं।

हार्दिक मेरे सोफे पर लेटता है
चेतन शर्मा इस स्टिंग ऑपरेशन में हार्दिक पंड्या को भारतीय टी-20 टीम का फ्यूचर बताते हैं। साथ ही कहते हैं कि हार्दिक बहुत अच्छा क्रिकेटर है। बहुत हम्बल है। हार्दिक मुझसे मिलने मेरे घर आता है। इसी सोफे पर लेटता है। दीपक हुड्डा भी आया था। उमेश यादव भी कुछ दिन पहले मिलकर गया। मैं अलग बंदा हूं। प्लेयर्स को चेयरमैन से बात करनी होती है। सब घर आते हैं, मेरे सभी से अच्छे रिलेशन हैं।

विराट-रोहित-सौरव विवाद पर भी बोले
पूरे स्टिंग ऑपरेशन में डोपिंग के बाद जो सबसे बड़ी बात चेतन शर्मा ने कही, वो रोहित शर्मा-विराट कोहली और सौरव गांगुली विवाद पर थी। चेतन की माने तो गांगुली ने कभी रोहित शर्मा का साथ नहीं दिया, लेकिन विराट को पसंद भी नहीं किया। विराट को लगता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष ने उसकी कप्तानी छीनी, लेकिन ऐसा नहीं है सौरव गांगुली ने कहा था कि इस्तीफा देने से पहले एक बार सोच लो, शायद विराट ने ये बात नहीं सुनी होगी। विराट और रोहित के बीच कोई लड़ाई नहीं है, आप इसे इगो कह सकते हैं। दोनों बॉलीवुड के बड़े स्टार धर्मेंद्र और अमिताभ की तरह हैं।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...