19.1 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeअंतराष्ट्रीयश्रीलंका की धरती को नहीं बनने देंगे भारत की सुरक्षा के लिए...

श्रीलंका की धरती को नहीं बनने देंगे भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक… श्रीलंका के विदेश मंत्री का इशारा

Published on

कोलंबो

श्रीलंका के विदेश मंत्री एमयूएम अली साबरी ने कहा है कि श्रीलंका किसी भी देश को द्वीप का इस्तेमाल भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं करने देगा। लंबे समय से आशंका जताई जा रही है कि चीन श्रीलंका की धरती का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर सकता है, जिसे उसने अपने कर्जजाल में फंसा लिया है। पिछले साल हंबनटोटा बंदरगाह पर ठहरे चीन के जासूसी जहाज ने भारत की चिंता को बढ़ा दिया था। इसका असर दिल्ली और कोलंबो के रिश्तों पर पड़ने की आशंका थी। लेकिन श्रीलंकाई मंत्री के बयान से काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई है।

साबरी ने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट से निपटने में श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत की तारीफ की। उन्होंने एक इंटरव्यू में आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने की सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। चीन के जासूसी जहाज के हंबनटोटा बंदरगाह पर आने के बाद भारत और श्रीलंका के रिश्तों में खटास की आशंकाओं पर उन्होंने कहा, ‘जब आप दो देशों के साथ काम करते हैं, यहां तक कि एक परिवार में भी विचारों में मतभेद होते हैं, विवाद नहीं होता।’

‘भारत के साथ रिश्ते सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण’
उन्होंने कहा, ‘यह एक सामान्य बात है। हम बातचीत करने में कामयाब रहे। हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम किसी भी देश को, श्रीलंका को ऐसा हब या क्षेत्र बनाने नहीं देंगे जो भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हो। अर्थव्यवस्था के आकार, पड़ोसी देश और जिस तरह की चीजें हम एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं, उसकी वजह से भारत के साथ संबंध हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं।’

‘बातचीत से सुलझाएंगे मुद्दे’
उन्होंने कहा, ‘भारत और चीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार हैं। हम सभी के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। लेकिन इस बीच हम जाने-अनजाने भारत की सुरक्षा या अन्य हितों को किसी और चीज की आड़ में कमजोर नहीं होने देंगे। यह एक मुश्किल काम है। मुझे यकीन है कि मुद्दे सामने आएंगे। लेकिन मुझे उतना ही विश्वास भी है कि हम बैठेंगे और बातचीत करेंगे और दोनों पक्षों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए उन चीजों को सुलझाएंगे।’

Latest articles

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Lucky Zodiac Signs: 4 जुलाई को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत हर काम में मिलेगी सफलता

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 4 जुलाई 2025 का दिन कुछ...

More like this

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना वजह

Trump Terminates Trade With Canada: सभी व्यापारिक संबंध तुरंत ख़त्म डिजिटल सर्विस टैक्स बना...