9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी ने भाई विनोद अडानी पर तोड़ी चुप्पी, बताया अडानी ग्रुप...

गौतम अडानी ने भाई विनोद अडानी पर तोड़ी चुप्पी, बताया अडानी ग्रुप से क्या है रिश्ता

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी का नाम सबसे ज्यादा बार आया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि विदेश में रहने वाले विनोद अडानी ने अडानी ग्रुप में फ्रॉड के लिए ऑफशोर कंपनियों के एक नेटवर्क का इस्तेमाल किया था। हाल में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विनोद अडानी उन कंपनियों को कंट्रोल करते हैं जो अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी की मालिक हैं। अडानी ग्रुप ने पहली बार विनोद अडानी के बारे में अपने रिश्ते के बारे में बताया है। ग्रुप ने कहा कि विनोद अडानी प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा हैं।

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को शेयर बाजार को बताया, ‘हम यह बताना चाहते हैं कि गौतम अडानी और राजेश अडानी, अडानी ग्रुप की विभिन्न लिस्टेड कंपनियों के व्यक्तिगत प्रमोटर हैं और विनोद अडानी व्यक्तिगत प्रमोटर्स के नजदीकी रिश्तेदार हैं।’ इसमें आगे कहा गया कि इस तरह भारतीय नियमों के अनुसार विनोद अडानी, अडानी ग्रुप के भीतर विभिन्न लिस्टेड कंपनियों के प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा हैं।’ हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर अपनी रिपोर्ट में 74 वर्षीय विनोद अडानी की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने शेयर की कीमत बढ़ाने के लिए हेरफेरी और लेखा धोखाधड़ी की।

पहले क्या कहा था
अडानी ग्रुप ने जनवरी में इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि विनोद अडानी के पास अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों या उनकी सहायक कंपनियों में कोई मैनेजेरियल पद नहीं है और उनके दैनिक मामलों में उनकी कोई भूमिका नहीं है। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक विनोद अडानी साइप्रस के नागरिक हैं। IIFL Wealth Hurun India Rich List 2022 के मुताबिक विनोद अडानी सबसे अमीर एनआरआई हैं। पिछले साल उनकी नेटवर्थ में 28 फीसदी यानी 37,400 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में एक महीने से ज्यादा समय तक भारी गिरावट आई थी और ग्रुप का मार्केट कैप 150 अरब डॉलर कम हो गया था। हालांकि अडानी ग्रुप ने रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...